
Oppo ने पिछले महीने अपना OPPO K14x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब इस लोकप्रिय K-सीरीज स्मार्टफोन का नया स्टोरेज वैरियंट लॉन्च हुआ है। यह 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ सस्ते विकल्प के रूप में आया है। यानी अगर किसी को कम कीमत में दमदार 5जी डिवाइस चाहिए तो यह बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। आइए, आगे प्राइस फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
OPPO K14x 5G का नया 4GB + 64GB स्टोरेज वैरियंट भारत में 12,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफार्म Flipkart और OPPO के आधिकारिक ई-स्टोर पर सेल किया जा रहा है।
यह नया मॉडल पहले से मौजूद 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वैरियंट के साथ लाइनअप में शामिल हुआ है। लॉन्च ऑफर के तहत इस वैरियंट पर 750 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, साथ ही ग्राहकों को 3 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिलेगा। जिससे फोन खरीदना और आसान हो सकता है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन की बात करें तो नया OPPO K14x 5G वैरियंट पहले ही तरह स्टाइलिश लुक के साथ आता है। फोन को Icy Blue और Prism Violet जैसे आकर्षक रंगों में लिया जा सकता है।
खूबियों की बात करें तो OPPO K14x 5G फोन में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनीमेशन स्मूद दिखाई देते हैं। साथ ही इसमें 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO K14x 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी के लिए अच्छा माना जाता है। फोन में ColorOS 15 दिया गया है, जो Android 15 पर आधारित है। इसमें 48 महीने तक Fluency Protection फीचर मिलता है, जिससे लंबे समय तक फोन की परफॉरमेंस स्मूद बनी रह सकती है।
OPPO K14x 5G की सबसे बड़ी खासियत बड़ी बैटरी है। इसमें 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे फोन को कम समय में जल्दी चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रख सकती है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14x 5G फोन में 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। यह सेटअप यूजर्स को क्लियर फोटो और नैचुरल पोर्ट्रेट शॉट्स लेने में मदद करता है। कैमरा सिस्टम में कई AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Reflection Remover, AI Best Shot और AI Unblur शामिल हैं। ये टूल्स फोटो को ऑटोमैटिक तरीके से बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देने के लिए OPPO ने भारत में 600 से ज्यादा अधिकृत सर्विस सेंटर उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही कंपनी क्वालिटी इश्यू के मामलों में 30 दिन की फ्री इंस्पेक्शन और रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी दे रही है। कंपनी का कहना है कि यह नेटवर्क यूजर्स को समय पर सहायता देने और ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।
OPPO K14x 5G का नया 4GB + 64GB वैरियंट आने से कम कीमत में ग्राहकों के लिए नया विकल्प सामने आया है। यदि आप इसे लेंगे तो निराश नहीं होंगे। क्योंकि इसकी बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, शानदार कैमरा और 5G सपोर्ट जैसे लेटेस्ट फीचर्स इसे इस सेगमेंट में आगे रखते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।













