OPPO K14 5G फोन भी होगा लॉन्च! OPPO K14x के बाद लेगा मार्केट में एंट्री

Join Us icon

ओपो बता चुकी है कि वह भारत में अपनी ‘के सीरीज’ की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है। इस सीरीज में 10 फरवरी को OPPO K14x 5G फोन इंडिया में लॉन्च होगा। लेकिन ओप्पो फैंस के लिए दोहरी खुशी सामने आई है। दरअसल कंपनी जहां सिर्फ ओपो के14एक्स के बारे में बता रही है। वहीं दूसरी ओर एक बिल्कुल नया OPPO K14 5G फोन भी ग्लोबल सर्टिफिकेशन साइट ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट हो गया है। यानी भारत में सिर्फ के14एक्स ही नहीं बल्कि ओपो के14 मोबाइल भी लॉन्च होगा।

OPPO K14 5G फोन को सर्टिफिकेशन्स साइट Bluetooth SIG पर लिस्ट कर दिया गया है। यहां अपकमिंग ओपो मोबाइल के14 को CPH2869 मॉडल नंबर केे साथ सर्टिफाइड किया गया है। इसी वेबसाइट पर लॉन्च होने वाला ओपो का फोन के14एक्स CPH2871 मॉडल नंबर के साथ मौजूद है। ओपो के14 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की अन्य डिटेल्स तो यहां सामने नहीं आई है लेकिन माना जा सकता है कि कंपनी बेहद जल्द इसे मार्केट में उतार देगी।

ओपो के13 बीते साल लॉन्च हुआ OPPO K13 5G फोन का सक्सेसर बनकर आएगा। अगर के13 पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7,000mAh battery लगाई गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। OPPO K13 स्मार्टफोन 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। और फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है।

10 फरवरी को लॉन्च होने वाले OPPO K14x 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल 15 हजार की रेंज में आएगा जो Ice Blue और Prism Violet कलर में बिकेगा। इसे 6जीबी रैम पर लाया जाएगा जिसमें एक्सपेंडेबल रैम तकनीक भी मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6500mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही स्मार्टफोन 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

यह ओपो मोबाइल एडवांस कलरओएस 15 पर लॉन्च होगा जिसमें एआई फीचर्स भी मिलेंगे। ब्रांड का कहना है कि इस स्मार्टफोन में 48 महीने का लैगफ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। OPPO K14x को कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125निट्स ब्राइटनेस वाली पंच-होल स्क्रीन पर लेकर आ रही है। कंफर्म नहीं है लेकिन हो सकता है कि कंपनी इसे MediaTek प्रोसेसर पर लेकर आए। पुख्ता डिटेल्स तो 10 फरवरी को ही प्राप्त होगी।

OPPO K13x 5G फोन पर नजर डालें यह मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड 360° Damage-Proof Armour बॉडी पर बना है जिसमें AM04 aluminum alloy फ्रेम का इस्तेमाल किया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। ओपो के13एक्स 5जी स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है।

OPPO K13x

पावर बैकअप के लिए इस 5जी ओपो मोबाइल में 6000mAh Battery लगाई गई है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के ​लिए OPPO K13x 5G फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे में 15 हजार से कम में खरीद सकते हैं।

OPPO K13 5G Price
Rs. 22,440
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here