OPPO K14 5G लॉन्च से पहले OPPO K14x पर तगड़ा डिस्काउंट! सिर्फ 13,599 में खरीदने का मौका

Join Us icon

ओपो ने अनाउंस कर दिया है कि वह आने वाली 9 मार्च को इंडिया में नया 5जी फोन OPPO K14 लॉन्च करने वाली है। इसी सीरीज में पिछले महीने फरवरी में OPPO K14x 5G फोन भारतीय बाजार में उतारा गया था। अब ओपो के14 इंडिया लॉन्च से पहले कंपनी ओपो के14एक्स पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यह छूट के साथ ही सस्ते ओपो 5जी फोन को 13,599 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

ओपो के14एक्स 5जी फोन 4GB RAM और 6GB RAM पर लॉन्च हुआ था और दोनों में 128GB स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स को क्रमश: 14,999 रुपये और 16,999 रुपये की कीमत पर लाया गया था जिसकी सेल कुछ ही दिनों पहले 16 फरवरी से शुरू हुई है। यह ओपो 5जी फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था और अब इसी प्लेटफॉर्म पर 1,400 रुपये की छूट दी जा सकती है।

OPPO K14x 5G फोन को Flipkart से 1400 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। डील में ओपो के14एक्स को 13,599 रुपये (14999-1400) में खरीदा जा सकता है। वहीं वाला 6जीबी रैम वाला फोन 15,599 में परचेज किया जा सकता है। कंपनी यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दे रही है जिसका फायदा क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड दोनों पर उठाया जा सकता है। HDFC, Kotak, BOB, ICICI, Axis और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर यह छूट मिलेगी।

अगर आप का खाता इन बैंक्स में नहीं है, तो निराश होने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि कंपनी यूपीआई व डिजिटल वॉलेट से पेमेंट करने वाले यूजर्स को भी छूट दे रही है। BHIM, GPay, Paytm, PhonePe, CRED, Supermoney और Freecharge से भुगतान करके फोन खरीदने वाले लोगों को भी डिस्काउंट मिलेगा। यह के14एक्स, ओपो का 5जी फोन 13,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

डिस्काउंट के साथ फोन खरीदने या ओपो के14एक्स 5जी फोन पर मिल रहे ऑफर की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

oppo-k14x-5g-first-sale-india-price-offers-availability

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओपो के14एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में Trinity Engine लगा है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है।

OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह नया ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद रखता है।

पावर बैकअप के लिए इस नए ओपो 5जी फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। यह ओपो रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह ओपो मोबाइल Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित OTG का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन अनलाकिंग और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here