Tata की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होने वाली है महंगी, जानें कब और कितना बढ़ेगा दाम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/Tiago-Ev.jpg
Highlights

Tata Motors ने अपनी सबसे सस्ती बैटरी वाली कार Tata Tiago EV की कीमत में इजाफे का ऐलान कर दिया है। भारतीय कार निर्माता ने खुलासा किया है कि आने वाले वर्ष 2023 की शुरुआत से वह इलेक्ट्रिक कार की कीमत में 4 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। यानी कंपनी की इस कार के सभी वेरिएंट के प्राइस में 25,000 रुपये से 35,000 रुपये (वेरिएंट के आधार पर) बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें कि टाटा टियागो ईवी के बेस वेरिएंट की कीमत लॉन्चिंग के समय 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।

Tata Tiago EV क्यों हो रही मंहगी?

Tata Tiago EV को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसके बेस XE वेरिएंट की कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी और टॉप-स्पेक XZ + के लिए 11.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी। लेकिन, यह प्राइस पहले 10,000 बुकिंग के लिए वैध थीं, जिसे बाद में कंपनी द्वारा इसके प्राइस को 20,000 बुकिंग तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन, अब नए साल की शुरुआत में इसकी कीमत में इजाफा होना पक्का है।

इस बारे में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के निदेशक शैलेश चंद्रा ने बताया कि बैटरी पैक की कीमतें 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं लेकिन कंपनी ने इसे सीधे ग्राहकों पर डालने से परहेज किया है। कंपनी कीमतों को नियंत्रण में रखने में भी सक्षम है क्योंकि Tata Tiago EV काफी हद तक Tata Tiago ICE वर्जन पर आधारित है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स Tigor EV और बड़े Nexon EV के साथ शेयर किए जाते हैं। यह भारतीय ऑटोमेकर को पार्ट शेयरिंग हासिल करने में मदद करता है जो कीमतों को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

बता दें कि लॉन्चिंग के बाद से देखा जा रहा है कि इलेक्ट्रिक टियागो की मांग काफी अधिक है, जिसमें टियागो ब्रांड को मिलने वाली सभी बुकिंग का लगभग 30 से 35 प्रतिशत शामिल है। यह अनुपात अन्य ईवी की तुलना में भी अधिक है, जैसे कि नेक्सॉन ईवी, जो नेक्सॉन ब्रांड की कुल बिक्री का लगभग 20 से 25 प्रतिशत रिकॉर्ड करता है।

Tata Tiago EV specifications