
Samsung इन दिनों अपने A-सीरीज के सस्ते स्मार्टफोन Samsung Galaxy A04s को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03s का सक्सेसर होगा। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A04s स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A047F है, जो गीकबेंच के डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। इसके साथ ही सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। अब Samsung Galaxy A04s के रेंडर भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
सैमसंग का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Exynos 850 प्रोसेसर, 3GB RAM, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस पोन को भारत में करीब 10,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको अपकमिंग Samsung Galaxy A04s स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Samsung Galaxy A04s डिजाइन
Samsung Galaxy A04s स्मार्टफोन को लेकर लेटेस्ट जानकारी टिपस्टर Onleaks ने Giznext के साथ मिलकर शेयर की है। रेडर से पता चलता है कि सैमसंग के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही फ्रंट में काफी पतले बैजल होंगे। इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सैमसंग की ब्रांडिंग दी जाएगी।
Samsung Galaxy A04s स्मार्टफोन के दाएं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बाएं ओर सिम ट्रे दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, माइक्रोपोन, स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 5G की ताकत, 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदें ये धांसू फोन
Samsung Galaxy A04s गीकबेंच लिस्टिंग
Samsung Galaxy A04s स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A047F है। अपकमिंग Samsung Galaxy A04s स्मार्टफोन को 3GB RAM और ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 MP1 GPU दिया जा रहा है। Samsung Galaxy A04s स्मार्टफोन में Android 12 पर आधारित OneUI 4.0 पर रन करेगा। सैमसंग का यह फोन सिंगल कोर टेस्ट में 152 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 585 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है।






















