
Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition Launch: टेक्नो (Tecno) भारत में अपने नए स्मार्टफोन को 15 सितंबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस बात का खुलासा अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर किया है। कंपनी की ओर से लॉन्च होने वाले नए फोन का नाम Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह इंडिया का मल्टी कल बदलने वाला Smartphone होगा। वहीं, दूसरी ओर लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर इस अपकिंग फोन कोर लेकर एक माइक्रोसाइट क्रिएट कर दी गई है। इस साइट में फोन के कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी दे दी गई है।
15 सितंबर को होगा लॉन्च
इंडिया में 15 सितंबर को लॉन्च होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि इसकी Sale अमेजन इंडिया की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में की जाएगी। कीमत और सभी फीचर्स के लिए हमें लॉन्च के दिन तक का इंतजार करना होगा। आइए आगे आपको Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition के फीचर्स की जानकारी देते हैं।
Get ready to welcome the trendiest & revolutionary smartphone, emerged in combination with technology and ART.
TECNO Camon 19 Pro Mondrian is coming to meet you. Unwrapping in just THREE days.
Get Notified- https://t.co/eBjbR2YJj3
#TECNOMobile#TECNOCAMON19ProMondrian pic.twitter.com/uM30x0dUwi
— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) September 12, 2022
रंग बदलेगा फोन का बैक पैनल
बता दें कि फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बैक पैनल है। इसकी शानदार डिजाइनिंग में कंपनी ने polychromatic photoisomer technology का इस्तेमाल किया है। यह टेक्नोलॉजी से फोन के बैक पैनल पर मौजूद हर ब्लॉक का कलर कई अलग-अलग रंगों में बदलता रहता है। कंपनी इस टेक्नोलॉजी को सनलाइट ड्रॉइंग का नाम दिया है।
फोन में होंगे ये फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में कंपनी की ओर से 1080×2460 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.8 इंच का फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, स्मार्टफोन का डिस्प्ले 20.5:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इतना ही नहीं फोन में 8जीबी रैम और 128जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है इसके अलावा खास बात है कि कंपनी इस फोन में 5जीबी वर्चुअल रैम भी ऑफर दी जाएगी, जिसके बाद फोन में 13GB RAM मिलेगी। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो G96 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
अमेजन लिस्टिंग से साफ है कि फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एक 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और एक लेजर ऑटोफोकस यूनिट हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।














