Tecno Camon 20 और Camon 20 Pro 5G फोन इंडिया में हुए लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/tecno-camon-20-launch.jpg

Tecno Camon 20 series आज इंडिया में लॉन्च हो गई है। सीरीज़ के तहत कंपनी ने तीन नए मोबाइल फोन Tecno Camon 20, Camon 20 Pro 5G और Camon 20 Premier भारतीय बाजार में उतारे हैं। आगे आप टेक्नो कैमोन 20 और कैमोन 20 प्रो प्राइस, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

Tecno Camon 20 इंडिया प्राइस

कैमोन 20 इस सीरीज़ का बेस मॉडल है जिसे 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया। इस टेक्नो फोन की कीमत 14,999 रुपये है तथा इसे आने वाली 29 मई से खरीदा जा सकेगा।

Tecno Camon 20 Pro 5G इंडिया प्राइस

टेक्नो कैमोन 20 प्रो 5जी फोन भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट में आया है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसका रेट 21,999 रुपये है। Camon 20 Pro 5G की सेल जून से दूसरे सप्ताह से शुरू होगी।

Tecno Camon 20 और Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • 8GB Virtual RAM
  • 32MP Selfie + 64MP Rear Camera
  • 33W 5,000mAh Battery
  • MediaTek Helio G85 (कैमोन 20)
  • MediaTek Dimensity 8050 (कैमोन 20 प्रो)
  • डिसप्ले: कैमोन 20 और 20 प्रो 5जी में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67-इंच की एफएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस हैं।

    प्रोसेसर: Tecno Camon 20 में जहां प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया। वहीं Camon Pro 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया जो 3.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। दोनों फोन 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करते हैं जो इन्हें 16जीबी रैम की पावर देते हैं।

    कैमरा: सेल्फी के लिए टेक्नो कैमोन 20 और 20 प्रो 5जी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया। ये दोनों मोबाइल फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं।

    बैटरी: पावर बैकअप के लिए टेक्नो कैमोन 20 और कैमोन 20 प्रो 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर काम करती है।