Tecno CAMON 50 Pro 5G के दमदार स्पेसिफिकेशंस आए सामने, Google Play Console पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/tecno-camon-50-Pro-camera.jpg

Tecno का अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno CAMON 50 Pro 5G Google Play Console पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके जल्द लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई है। बता दें कि ब्रांड इस लाइनअप में Tecno CAMON 50 और Tecno CAMON 50 Pro के 4जी मॉडल्स ग्लोबली पेश कर चुका है। वहीं, अब 5जी डिवाइस आ सकते हैं। इससे पहले इसी लाइनअप का अल्ट्रा मॉडल भी गूगल प्ले कंसोल पर आया था। यानी ब्रांड दोनों को साथ उतार सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में डिवाइस मॉडल नंबर TECNO-CN7c के साथ दिखाई दिया है और यह Android 16 Beta (SDK 36) पर रन कर सकता है। जो इसे आने वाले समय का अपग्रेडेड डिवाइस साबित करता है।

लिस्टिंग के अनुसार फोन में MediaTek MT6878 चिपसेट दिया गया है, जिसे Dimensity 7300 सीरीज से जोड़ा जा रहा है। इसमें 4x ARM Cortex-A78 कोर 2.5GHz क्लॉक स्पीड के साथ और 4x Cortex-A55 कोर 2.0GHz पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 GPU (1047MHz) दिया गया है, जिससे लगता है कि डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को लुभा सकता है।

मेमोरी के मामले में लिस्टिंग में 7.8GB से 7.9GB RAM का जिक्र है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन 8GB RAM वैरियंट में आ सकता है। डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1208 x 2644 पिक्सल बताया गया है और स्क्रीन डेंसिटी 480dpi (xxhdpi) है, जिससे उम्मीद है कि इसमें हाई-रिफ्रेश रेट AMOLED पैनल मिल सकता है। फोन arm64-v8a ABI सपोर्ट करता है और OpenGL ES 3.2 व Vulkan 1.3 सपोर्ट के साथ दिखा है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉरमेंस के लिहाज से बेहतर अनुभव दे सकता है।

डिजाइन के मामले में Tecno Camon 50 Pro 5G में कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिला है। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं। जबकि लेफ्ट साइड पर एक अतिरिक्त बटन नजर आता है, जिसे डेडिकेटेड AI बटन माना जा रहा है। डिस्प्ले के बीच में पंच-होल कट-आउट दिया गया है।

खास बात यह है कि यह डिवाइस Android 16 Beta पर नजर आया है, जिससे संभावना है कि Tecno इसे लेटेस्ट Android वर्जन के साथ लॉन्च कर सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन Google Play Console पर आने से उम्मीद है कि Tecno CAMON 50 Pro 5G जल्द ही ग्लोबल मार्केट में आ सकता है।

यदि कीमत कम रेंज में रखी जाती है, तो यह स्मार्टफोन iQOO, Realme और Redmi जैसे ब्रांड्स के मिड-रेंज 5G फोंस को टक्कर दे सकता है। हम आने वाले दिनों में इसके बारे में और अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।