Tecno Camon 50 Ultra 5G गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में दिखा, मिल सकता है Dimensity 7400 चिपसेट

Tecno Camon 50 Ultra 5G को Google Play Console लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन लॉन्च से पहले ही सामने आ गए हैं। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर Tecno-CN7c बताया गया है, जिसके साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G का नाम भी देखा जा सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।
गूगल प्ले कंसोल साइट पर प्रोसेसर सेक्शन में CPU का कोडनेम MediaTek MT6878 सामने आया है। जिसे Mali-G615 GPU (1047MHz) के साथ जोड़ा गया है। कोर कॉन्फिग्रेशन के अनुसार चार कोर 2.5GHz और चार कोर 2.0GHz पर रन करते दिखे हैं। जिससे यह Dimensity 7300 चिप की ओर इशारा करता है। हालांकि, इससे पहले Geekbench पर सामने आई लिस्टिंग में चार कोर 2.6GHz और बाकी चार 2.0GHz पर रन करते हुए देखे गए थे। जिससे MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलने की जानकरी सामने आई थी। उम्मीद है गीकबेंच डिटेल्स वाला चिपसेट आगामी मोबाइल में लगाया जा सकता है। हालांकि असल इंफो के लिए ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Tecno Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसके साथ Tecno का लेटेस्ट XOS 16 देखने को मिल सकता है। लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हुई है कि फोन कम से कम 8GB RAM वैरियंट में आ सकता है। डिस्प्ले सेक्शन में 1208 × 2644 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 480 DPI पिक्सल डेंसिटी मिलने की डिटेल्स सामने आई है। जिससे हाई-क्वालिटी विजुअल अनुभव हो सकता है।
डिजाइन के मामले में Tecno Camon 50 Ultra 5G में कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिला है। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं। जबकि लेफ्ट साइड पर एक अतिरिक्त बटन नजर आता है, जिसे डेडिकेटेड AI बटन माना जा रहा है। डिस्प्ले के बीच में पंच-होल कट-आउट दिया गया है। उसके आसपास दिखने वाली ब्लैक स्ट्रिप Tecno की Dynamic Port फीचर को दर्शाती है, जो Dynamic Island जैसी फंक्शनैलिटी ऑफर कर सकती है।
ऊपर बताई गई लिस्टिंग के अलावा इसी मॉडल नंबर CN7c को EEC सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था जहां Tecno Camon 50 Pro और Tecno Camon 50 Ultra दोनों नाम सामने आए थे। यानी संभावना है कि ये दोनों डिवाइस फीचर्स के मामले में एक जैसे हो सकते हैं। साथ ही अलग-अलग मार्केट्स में रीब्रांडेड नाम के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।
आगामी Tecno Camon 50 Ultra 5G उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो प्रीमियम लुक, कर्व्ड डिस्प्ले और लेटेस्ट Android वर्जन के साथ दमदार परफॉरमेंस पसंद करते हैं। इसका मुकाबला बाजार में संभावित तौर पर Realme Narzo 90, Redmi Note 14 Pro 5G और iQOO Z10 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।
यदि Tecno Camon 50 Ultra 5G को कम प्राइस में लॉन्च किया जाता है तो यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, पावरफुल परफॉरमेंस और यूनिक डिजाइन देख रहे हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।