7000mAh बैटरी वाला स्लीम स्मार्टफोन बनकर आएगा Tecno Camon Slim 5G! स्पेक्स आई सामने

Join Us icon

टेक ब्रांड टेक्नो अपने नए ‘स्लीम स्मार्टफोन’ पर काम कर रहा है जिसे मार्केट में Tecno Camon Slim 5G नाम के साथ लाया जाएगा। बीते दिनों यह मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आया था जहां नाम का खुलासा हुआ था। वहीं अब नई लिस्टिंग में अपकमिंग टेक्नो फोन कैमोन स्लीम 5जी की बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी की जानकारी भी प्राप्त हो गई है। टेक्नो कैमोन स्लीम जून महीने में मार्केट में एंट्री ले सकता है। इस मोबाइल की लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Tecno Camon Slim 5G फोन सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि इस टेक्नो 5जी फोन को 7000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के नाम से पता चलता है कि कंपनी इसे स्लीम बॉडी पर पेश करेगी जिसकी थिकनेस 7.0mm से कम हो सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टेक्नो कंपनी अपनी पतले फोन में बड़ी बैटरी कैसे फिट करेगी।

बताते चलें कि पिछले साल लॉन्च हुए Tecno Pova Slim स्मार्टफोन को कंपनी सिर्फ 5.95mm थिकनेस पर लेकर आई थी। इस पतले मोबाइल में कंपनी ने 5160mAh बैटरी लगाई थी। हो सकता है कि अपने प्रोडक्ट को और भी एडवांस करते हुए टेक्नो कैमोन स्लीम में भी इतनी ही ​थिक बॉडी दे दी जाएगी। अगर ऐसा होता है कि अपकमिंग Tecno Camon Slim दुनिया का सबसे पतला 7000एमएएच बैटरी वाला फोन बन सकता है।

टेक्नो कैमोन स्लीम को अलग-अलग मार्केट्स में अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी के साथ उतारा जा सकता है। लिस्टिंग्स के मुताबिक यूरोपियन और अरेबियन बाजारों में कैमोन स्लीम को 5800mAh और 5430mAh बैटरी पावर के साथ भी उतारा जा सकता है। वहीं एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार इस स्मार्टफोन में 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। टेक्नो पोवा स्लीम 5जी फोन 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आया था।

Tecno ​Pova Slim

Tecno Camon Slim 5G फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। कुछ समय पहले यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जहां मोबाइल के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में 2.0गीगाहर्ट्ज़ और 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड की जानकारी मिली थी। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस अपकमिंग टेक्नो 5जी फोन में Mali-G610 MC2 GPU मिलने की बात भी सामने आई थी।

Tecno ​Pova Slim 5G फोन की बात करें तो इंडिया में यह मोबाइल 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। कंपनी ने इसे दुनिया का Slimmest 3D Curve डिस्प्ले वाला 5जी स्मार्टफोन कहा था। इसमें 6.78-इंच की 1.5के 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Tecno Pova Slim

टेक्नो पोवा स्लीम 5जी फोन MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है। पावर बैकअप के लिए 5160एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह स्मार्टफोन MIL-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बॉडी और आईपी रेटिंग सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here