TECNO EllaClaw AI अनाउंस: अब AI के हिसाब से काम करेगा फोन, जानें क्या है खास

TECNO ने मोबाइल AI सेगमेंट में बड़ा कदम उठाते हुए अपने नए AI एजेंट EllaClaw mobile AI agent के बीटा टेस्टिंग की घोषणा की है। यह नया सिस्टम कंपनी के Ella AI असिस्टेंट के साथ इंटीग्रेटेड है और कई बाजारों के ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। बता दें कि EllaClaw की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह स्मार्टफोन में सिस्टम-लेवल पर काम करते हुए मल्टी-स्टेप और लंबे समय तक चलने वाले टास्क को आसानी से पूरा कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
EllaClaw को OpenClaw framework के साथ इंटीग्रेशन के जरिए तैयार किया गया है, जिसे TECNO के Ella AI assistant में सीधे शामिल किया गया है। खास बात यह है कि जहां OpenClaw को अलग से सेटअप करना पड़ता है। वहीं, EllaClaw को ग्राहक सीधे Ella असिस्टेंट के अंदर ही उपयोग कर पाएंगे। जिससे इसका उपयोग आसान हो जाता है।
फीचर्स की बात करें तो EllaClaw “One-Sentence Automation” सपोर्ट करता है, यानी चाहे इनपुट थोड़ा अस्पष्ट ही क्यों न हो, ग्राहक सिर्फ एक कमांड देकर शेड्यूलिंग, फाइल मैनेजमेंट जैसे कई काम कर सकते हैं। यह मल्टी-स्टेप और लंबे समय तक चलने वाले टास्क को भी हैंडल कर सकता है, जो इसे बेसिक वॉइस असिस्टेंट से अलग बनाता है।
यह AI एजेंट सिस्टम-लेवल पर काम करता है और अलग-अलग ऐप्स के बीच डेटा को कनेक्ट कर सकता है। उदाहरण के रूप में समझें तो यह SMS, कैलेंडर, नोट्स और अन्य ऐप्स से जानकारी लेकर यूजर के लिए एकीकृत अनुभव तैयार कर सकता है। “Smart SMS Summary” फीचर मैसेज को कैटेगराइज करता है और बैंकिंग अलर्ट, बिल और ट्रैवल अपडेट जैसे जरूरी मैसेज को हाइलाइट करता है, साथ ही अनावश्यक मैसेज को पहचानने में भी मदद करता है।
इसके अलावा “Daily Schedule Assistant” यूजर के कैलेंडर, नोट्स, मौसम और न्यूज़ को मिलाकर एक पर्सनलाइज्ड डेली ब्रीफ तैयार करता है। EllaClaw में एक पर्सिस्टेंट मेमोरी सिस्टम भी दिया गया है, जो समय के साथ यूजर की पसंद और उपयोग के पैटर्न को सीखता है, जिससे अनुभव और बेहतर हो सकता है।
इसके साथ TECNO का अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G भी चर्चा में है, जो 27 मार्च को लॉन्च होने वाला है। Amazon माइक्रोसाइट के अनुसार, इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। डिजाइन के मामले में फोन “Design Ka Tashan” टैगलाइन के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम कैमरा मॉड्यूल और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।
फोन में UPS 3.0 सिग्नल-बूस्टिंग टेक्नोलॉजी, 4×4 MIMO और “No Network Communication” जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। जो कमजोर नेटवर्क में बेहतर कनेक्टिविटी देने का दावा करते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Ella AI फीचर मिलेगा, जिससे यूजर्स मल्टीपल लोकल लैंग्वेज में इंटरैक्ट और ट्रांसलेट कर सकेंगे।
पूर्व लीक के मुताबिक, Tecno Spark 50 5G को MediaTek प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस सस्ते स्मार्टफोन में लेटेस्ट Android 16 आधारित HiOS 16 मिल सकता है। यानी यह डिवाइस बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और AI फीचर्स के साथ एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है।
बताते चलें कि EllaClaw बीटा को आने वाले महीनों में जारी किया जाएगा और यूजर्स TECNO के आधिकारिक चैनल के जरिए इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, Spark 50 5G के लॉन्च के साथ कंपनी अपने AI इकोसिस्टम को और मजबूत करने में आगे बढ़ रही है।