Tecno Phantom V Flip 5G गूगल प्ले कंसोल पर आया सामने, देखें कैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • टेक्नो मुड़ने वाले फोन की रेंज को बढ़ा सकता है।
  • यह 8GB रैम सपोर्ट के साथ सामने आया है।
  • इसमें डाइमेंसिटी 1300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

टेक्नो अपने मुड़ने वाले फोन की रेंज में बढ़ोतरी करने का मन बना रहा है। सामने आया है कि कंपनी Tecno Phantom V Flip 5G नाम से नए डिवाइस को बाजार में लेकर आ सकती है। हालांकि फिलहाल ब्रांड की ओर से ऐलान होना बाकि है यह फोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में देखा गया है। इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल अब इस पोस्ट में देख सकते हैं।

Tecno Phantom V Flip 5G गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

  • Tecno Phantom V Flip 5G को गूगल प्ले लिस्टिंग में प्राइस बाबा ने स्पॉट किया है। वेबसाइट पर फोन का मॉडल नंबर Tecno-AD11 है। जिसे बाजार में Tecno Phantom V Flip 5G नाम मिलेगा।
  • लिस्टिंग के मुताबिक फोन में एफएसडी प्लस 1080 x 2640 का रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। इस पर 480 डीपीआई स्क्रीन डेंसिटी का सपोर्ट होगा।
  • डिवाइस लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 से लैस होगा। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali G77 जीपीयू की पेशकश की जाएगी।
  • स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8GB रैम का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड बताया गया है।

Tecno Phantom V Flip 5G surfaced on Google Play console

Tecno Phantom V Flip 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: टेक्नो के नए V Flip 5G स्मार्टफोन में 6.57 इंच का फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 144Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
  • कैमरा: डिवाइस के कैमरा की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस ऑटो फोकस सपोर्ट के साथ मिल सकता है। इस लेंस के अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस आउटर कवर डिस्प्ले पर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोल्डेबल स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल का लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 4000mAh बैटरी मिलने की बात सामने आई है। इसमें 66वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो Tecno Phantom V Flip 5G में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 और 14 बैंड का 5जी सपोर्ट होने की उम्मीद है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here