
Tecno Phantom V Fold के साथ फोल्डेबल फोन मार्केट में एंट्री लेने के बाद अब यह ब्रांड एक नया ‘फ्लिप’ फोन लाने की तैयारी कर रही है। टेक्नो से जुड़ी यह जानकारी लीक के जरिये सामने आई है जिसमें आगामी डिवाइस का नाम Phantom V Flip बताया गया है। यह मुड़ने वाला मोबाइल ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Phantom V Flip ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग
Tecno Phantom V Flip स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जहां यह डिवाइस AD11 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलेगा। यह फोन जल्द बाजार में आ सकता है। लॉन्च टाइम लाइन को लेकर कहा जा रहा है कि डिवाइस की एंट्री साल के आखिरी महीनों में हो सकती है।
Tecno Phantom V Flip लीक स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन के लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Phantom V Flip FHD प्लस रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।
- प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में फोन में 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिल सकता है, यानी कि यूजर्स को 16GB तक रैम की पावर मिलेगी। वहीं, इंटरनल स्टोरेज के मामले में डिवाइस 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो डिवाइस 4000mAh बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर के बारे में लीक में बताया गया है कि इसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
- OS: Tecno Phantom V Flip एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 13 पर काम करने वाला होगा।










