TECNO PHANTOM V FLIP फोल्डेबल फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें लीक स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/TECNO-PHANTOM-V-FLIP-may-launched-soon.jpg
Highlights

भारत में मुड़ने वाले यानी कि फोल्डेबल डिवाइस (Foldable Phone) की लॉन्चिंग बढ़ती जा रही है। अब तक सैमसंग, ओप्पो, टेक्नो जैसी कंपनियां फोल्डेबल मोबाइल पेश कर चुकी हैं। वहीं, Tecno एक और नए फोल्ड फोन TECNO PHANTOM V FLIP पर काम शुरू कर चुकी है। यह डिवाइस ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट हो चुका है तथा साथ ही इसके लीक्स में कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुकी है।

Tecno Phantom V Flip 5G ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग

ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर टेक्नो फ्लिप फोन को “AD11” मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि नया टेक्नो डिवाइस भारत में भी लॉन्च हो सकता है। बता दें कि ब्लूटूथ एसआईजी (Bluetooth Special Interest Group) एक अमेरिकी संगठन है जो ब्लूटूथ स्टैंर्डड डेवलमेंट के साथ ही ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग तथा ट्रेडमार्क का डाटा रखता है। इस ​सर्टिफिकेशन में स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि कंपनी Tecno Phantom V Flip 5G को जल्द पेश कर सकती है।

Tecno Phantom V Flip के लीक स्पेसिफिकेशंस