
टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना पहला अफॉर्डेबल स्मार्टफोन Tecno Phantom V Fold 5G लॉन्च कर दिया है। इसे हाल ही में ग्लोबली MWC 2023 इवेंट में पेश किया गया था। माना जा रहा है कि इस फ्लैगशिप फोन के सीधा मुकाबला Samsung Z Fold 4 के साथ होगा। दरअसल, सैमसंग के फोल्ड फोन और टेक्नो के फोल्ड फोन का डिजाइन बिल्कुल एक जैसा ही है। लेकिन, कीमत के मामले में टेक्नो फोन लगभग 50 प्रतिशत सस्ता है। आइए आगे आपको इसकी कीमत, सेल, ऑफर के साथ पूरी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
Phantom V Fold 5G कीमत, सेल और ऑफर्स डिटेल
- कीमत 88,888 रुपए
- ऑफर प्राइस 77,777 रुपये
Phantom V Fold 5G की कीमत 88,888 रुपए हैं। लेकिन शुरुआती डिस्काउंट ऑफर में फोन को 77,777 रुपए में अमेजन पर खरीद पाएंगे। फोन की सेल आज यानी 12 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके अलावा वहीं रिटेल प्री-बुकिंग आकर्षक लॉन्च ऑफर्स के साथ 22 अप्रैल से शुरू होगी।
सेल में 5,000 रुपये का मुफ्त गिफ्ट दिया जा रहा है। फोन की खरीद पर 8,888 रुपये मूल्य का फ्री सुरक्षा प्लान दिया गया है। इसमें आपको 6 माह के लिए फ्री वन टाइम स्क्रीन एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट और पिक एंड ड्रॉप सेवा साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इसे अलावा HDB फाइनेंशियल सर्विस के साथ उपलब्ध INR 5000 का कैश बैक ऑफ़र किया जा रहा है।
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड की स्पेसिफिकेशन्स
- मेन स्क्रीन 7.65 इंच
- सेकेंडरी डिसप्ले 6.42 इंच एमोलेड
- मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000+ प्रोसेसर
- 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
- 32 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर
- 5,000 एमएएच बैटरी
- 45वॉट फास्ट चार्जिग
- डुअल डिस्प्ले: यह टेक्नो फोन दो डिस्प्ले के साथ आता है। फोन मेन स्क्रीन 7.65 इंच की है। यह 2296 x 2000 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2के+ और एलटीपीओ एमोलेड पैनल से लैस है। वहीं, इसमें 6.42 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले भी है जो 1080 x 2550 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एमोलेड स्क्रीन से लैस। TECNO PHANTOM V Fold 5G फोन की दोनों ही डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
- प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5जी फोन को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000+ आक्टाकोर पर लॉन्च किया गया है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी710जीपीयू मौजूद है। यह टेक्नो फोन LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है।
- कैमरा: फोन के बाहरी और अंदरूनी दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा सेंसर लगा है। फोन को फोल्ड करने के बाद जो स्क्रीन बाहर रहती है उसपर 32 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है। वहीं फोन को खोलने को बाद 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है। इसके अलावा रियर पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल पोर्टरेट टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।
- बैटरी और ओएस: वहीं, पावर बैकअप के लिए इस फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। एंडरॉयड 13 के साथ यह फोन हाईओएस फोल्ड वर्ज़न पर काम करता है।














