
Tecno जल्द ही Phantom X नाम से नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरों के साथ साथ पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई हैं। टेक्नो के अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Phantom X की तस्वीरों से मामलू चलता है कि यह स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही टेक्नो के इस स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा के लिए पिल शेप कट-आउट दिया जा सकता है। टेक्नो के अपकमिंग स्मार्टफोन में कंपनी ने क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें क्वाड LED फ्लैश दिया है। इस फोन की फोटो में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिख रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि Phantom X स्मार्टफोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर ऑफ़र कर सकती है।
Tecno Phantom X स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन स्काई ब्लू और समर गार्डन में पेश किया जा सकता है। इस फोन के दाएं फ्रेम में वॉल्यूम रॉकर और पावर की दिया जाता है। इसके साथ ही फोन के बॉटम फ्रेम में 3.5mm का ऑडियो जैक, USB-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया गया है।
Tecno Phantom X स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Tecno Phantom X
– 6.7″ FHD+ 90hz OLED Display (Curved edges)
– 50+13+8MP
– 48+8MP
– Helio G95 CPU
– 8GB RAM + 256GB
– HiOS based on Android 11
– 4700mAh with 33W charging
– 8.7mm thickness
Source:https://t.co/XAreBQPQTr & https://t.co/OHpvEQBphc#Tecno #TecnoPhantomX #PhantomX pic.twitter.com/5uJKyYbRgC— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) June 21, 2021
Tecno Phantom X स्मार्टफोन की कुछ इमेज ऑनलाइन लीक हुई है। टेक्नो का अपकमिंग स्मार्टफोन की जानकारी “My phone” पेज के जरिए सामने आई है, जहां यह फोन मॉडल नंबर AC8 के साथ लिस्ट है। टेक्नो का यह फोन Android 11 पर आधारित HiOS 7.6 पर रन करता है। टेक्नों के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2340 पिक्सल है। टेक्नो के इस फोन में Helio G95 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो टेक्नो के इस फोन में 90Hz की डिस्प्ले दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Reliance AGM 2021 : Jio-Google के सस्ते 5G स्मार्टफोन से उठेगा पर्दा, ऑनलाइन ऐसे देखें जियो का इवेंट
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेक्नो के इस फोन में 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही रीयर कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेक्नो के इस फोन में 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन के रियर कैमरा सेटअप में दिए जाने वाले दूसरे कैमरा सेंसर की बात करें तो यह 13-मेगापिक्सल, 8-मेगापिक्सल के हो सकते हैं। फिलहाल चैथे कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी उपलब्थ नहीं है। इस फ़ोन में क्वाड LED फ़्लैश लाइट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 5 स्मार्टफोन पर एक साथ चलेगा WhatsApp, जानें कैसे और कौनसा फीचर करेगा ये काम
Tecno Phantom X स्मार्टफोन को 8GB की RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। टेक्नो के इस फोन में 4,700mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। टेक्नो के इस फोन में 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि टेक्नो का यह फोन अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है।





















