
टेक्नो ने सितंबर 2024 में पॉप सीरीज के तहत सस्ता फोन TECNO POP 9 5G लॉन्च किया था। वहीं, अब इस मॉडल को और भी ज्यादा रैम 8जीबी में पेश किया गया है। यानी की ग्राहकों को अब मोबाइल में और भी तेज स्पीड और परफॉर्मेंस का अनुभव मिल पाएगा। साथ ही इसकी कीमत भी बजट के हिसाब से है। आइए, नए वैरियंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टेक्नो पॉप 9 5जी की कीमत और उपलब्धता
- कंपनी ने TECNO POP 9 5G फोन के नए 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसकी कीमत में बैंक ऑफर भी शामिल है।
- फोन के नए मॉडल की सेल भारत में 8 जनवरी से शुरू होगी।
- मोबाइल के अन्य दो वैरियंट भी मौजूद हैं। जिसमें 4GB RAM + 64GB की कीमत 9,499 रुपये और 4GB RAM + 128GB की 9,999 रुपये है।
- फोन को Amazon India के जरिए Midnight Shadow, Azure Sky और Aurora Cloud जैसे कलर्स में लिया जा सकता है।
TECNO POP 9 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: टेक्नो पॉप 9 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का बड़ा आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले प्रदान किया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन की पेशकश की गई है।
- चिपसेट: TECNO POP 9 5G फोन के चिपसेट की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 है। यह 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना प्रोसेसर है। जो गेमिंग सहित अन्य ऑपरेशन के लिए बढ़िया है।
- रैम और स्टोरेज: फोन में बढ़िया स्पीड और स्टोरेज प्रदान करने के लिए 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। इसके साथ एक्सटेंटेड रैम की मदद से 8GB का सपोर्ट है। यानी आप 16GB तक का उपयोग कर पाएंगे।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में LED फ्लैश के साथ डुअल रियल कैमरा सेटअप और रिंग एलईडी लाइट है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का आईएमएक्स582 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक वाला प्राइमरी लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट-फेसिंग लेंस है।
- बैटरी और चार्जिंग: बैटरी के मामले में डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है जिससे यूजर्स को लंबा बैकअप मिल जाता है इसे चार्ज करने के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
- ओएस: TECNO POP 9 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 14 पर आधारित है।
- अन्य: TECNO POP 9 5G में पानी और धूल से बचाव वाली आईपी54 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, डुअल सिम 5G, वाई-फाई जैसे कई फीचर्स हैं। इसके अलावा ब्रांड का दावा है कि फोन के साथ 4 साल का लेग-फ्री परफॉर्मेंस ऑफर किया जाता है।
See All Competitors















