सस्ता स्मार्टफोन TECNO POVA 6 हो रहा है लॉन्च के लिए तैयार, अनाउंसमेंट से पहले ही सामने आ गई ये स्पेसिफिकेशन्स

Tecno ने पिछले महीने MWC 2024 के मंच से मिड बजट स्मार्टफोन POVA 6 Pro टेक मार्केट में उतारा था। यह मोबाइल 6,000mAh battery, 70W fast charging और Dimensity 6080 चिपसेट सपोर्ट करता है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन के बेस मॉडल Tecno POVA 6 पर काम शुरू कर चुकी है जो जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
TECNO POVA 6 Google Play Console Listing डिटेल
- टेक्नो पोवा 6 को गूगल प्ले कंसोल पर TECNO-LI7 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
- लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह मोबाइल MediaTek Helio G99 चिपसेट पर रन करेगा।
- फोन में 2.2GHz वाले 2 Cortex A76 कोर तथा 2.0GHz स्पीड वाले 6 Cortex A55 मिल सकते हैं।
- गूगल प्ले कंसोल के अनुसार ग्राफिक्स के लिए TECNO POVA 6 Mali G57 GPU सपोर्ट करेगा।
- इस अपकमिंग टेक्नो स्मार्टफोन को लिस्टिंग में Android 14 ओएस से लैस बताया गया है।
- फोन में 2436 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली HD+ Display देखने को मिल सकती है। इसपर 480 PPI मिलेगी।
- TECNO POVA 6 को इस लिस्टिंग में 8GB RAM पर बना दिखाया गया है। हालांकि कंपनी इसके छोटे वेरिएंट भी ला सकती है।
Tecno Pova 6 Pro स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन : Tecno Pova 6 Pro में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM रेट मिल जाता है। स्क्रीन में बेजेल्स मात्र 1.3 मिमी हैं। यह कम बजट वाला फोन बनने वाला है इस लिहाज से इसमें यह फीचर्स काफी दमदार यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे।
परफॉर्मेंस : प्रोसेसर की बात करें तो नया यूनिक मोबाइल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट पर काम करता है। यह 6 नैनो मीटर प्रक्रिया पर बेस्ड है जिससे गेमिंग सहित सभी ऑपरेशन शानदार तरीके से पुरे होते हैं। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए माली-जी57 एमसी2 जीपीयू मिल रहा है।
कैमरा : टेक्नो पोवा 6 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें 108 एमपी प्राइमरी कैमरा 3x जूम और 10x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर और एक AI कैमरा लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 एमपी का फ्रंट लेंस डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है।
बैटरी : इस नए टेक्नो फोन को बेहद खास बनाती है इसकी बड़ी बैटरी क्योंकि इसमें 6000mAh की बैटरी है। जो इसे लंबा बैकअप प्रदान करती है इसके साथ फटाफट चार्ज करने के लिए यूएसबी टाइप सी केबल और 70वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।