Tecno Pova 7 Neo का लॉन्च आया करीब, ईईसी साइट पर हुआ स्पॉट

Join Us icon

टेक्नो भारत सहित ग्लोबल बाजार में अपनी POVA सीरीज के विस्तार की योजना बना रहा है जिसका कारण यह है कि कुछ दिन पहले भारत में POVA श्रृंखला के आगामी फोन को टीज किया गया था। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में एक नया स्मार्टफोन EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जिससे लगता है की ब्रांड जल्द ही ग्राहकों के लिए का नया मोबाइल पेश करने वाला है। इसे Tecno Pova 7 Neo नाम से लाया जा सकता है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग और अन्य डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Pova 7 Neo ईईसी लिस्टिंग

  • EEC लिस्टिंग के अनुसार, आगामी मॉडल Tecno का Pova 7 Neo स्मार्टफोन है।
  • फोन को EEC सर्टिफिकेशन में ‘KZ0000010100’ के नोटिफिकेशन नंबर के साथ प्रमाणित किया गया है।
  • डिवाइस का मॉडल नंबर ‘LJ6’ है और इसका EEC सर्टिफिकेशन 31 दिसंबर 2035 तक रहेगा।
  • Pova 7 Neo स्मार्टफोन की EEC लिस्टिंग Pova 7 सीरीज में ‘Neo’ मॉडल के अस्तित्व की भी पुष्टि करती है।Tecno Pova 7 Neo EEC Certification
  • बता दें कि Pova 7 4G मॉडल का मॉडल नंबर पहले ही ‘LJ6’ के रूप में सामने आ चुका है।
  • इन दोनों के अलावा पूर्व में आए IMEI डेटाबेस के अनुसार इस सीरीज में Pova 7 5G (LJ7), Pova 7 Pro 5G (LJ8), Pova 7 Pro+ 5G (LJ9), और Pova 7 Curve 5G (LJ8K) डिवाइस भी शामिल हो सकते हैं।
  • Pova 7 4G, Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G, और Pova 7 Pro+ 5G स्मार्टफोन डिवाइसेस को भी EEC सर्टिफिकेशन मिल चुका है।
  • टीजर अपडेट और इन लिस्टिंग्स से लगता है कि जल्द ही और अपडेट्स मिल सकते हैं। साथ ही फोंस के संभावित स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी जल्द ही शेयर की सकती है।

बताते चलें कि ब्रांड ने भारत में Tecno Spark 30C पिछले साल पेश किया था। इसके 8GB रैम वैरियंट को 12,999 रुपये में लाया गया था। फोन के 4GB रैम वाले वैरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसमें 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक Dimensity 6300 SoC, 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प, 48MP Sony प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन को एज्योर स्काई, ऑरोरा क्लाउड और मिडनाइट शैडो जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है।



Best Competitors

Tecno Pop 9 Rs. 6,499
73%
Moto G45 5G Rs. 10,997
77%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here