
Tecno अपने अपकमिंग मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Tecno Pova 8 5G को जल्द लॉन्च कर सकता है। हाल ही में यह डिवाइस Google Play Console डेटाबेस में स्पॉट हुआ है, जहां इसके डिस्प्ले, चिपसेट, RAM और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। इससे पहले यह फोन TUV सर्टिफिकेशन और Geekbench जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा जा चुका है। यानी इसका लॉन्च अब दूर नहीं है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Tecno Pova 8 5G को MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर चिपसेट का नाम नहीं सामने नहीं आया है, लेकिन MT6858 मॉडल नंबर और CPU-GPU डिटेल्स से लगता है कि इसमें Dimensity 7100 SoC दिया जाएगा। यह चिप मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा परफॉरमेंस दे सकता है।
Geekbench लिस्टिंग से भी यही जानकारी सामने आई थी कि यह फोन 6GB RAM और Android 16 पर रन कर सकता है। Google Play Console डेटाबेस ने भी इस RAM और OS डिटेल की पुष्टि की है। उम्मीद की जा सकती है कि लॉन्च के समय इसमें और भी RAM वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार Tecno Pova 8 5G में फ्लैट स्क्रीन डिजाइन देखने को मिल सकती है। जिसमें राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। सामने आई इमेज के अनुसार, फोन का डिजाइन मॉडर्न और स्लीक नजर आता है। यह डिस्प्ले 1080 x 2344 पिक्सल FHD+रिजॉल्यूशन और 420dpi पिक्सल डेंसिटी के साथ आ सकता है। जिससे यूजर्स को शार्प और क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि रिफ्रेश रेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Tecno Pova सीरीज को देखते हुए इसमें हाई रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना की जा रही है।
बैटरी Tecno Pova 8 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। पहले सामने आए TUV सर्टिफिकेशन के अनुसार इसमें 7,750mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी चार्जिंग स्पीड को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
लगातार सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर आने से यह लगभग तय माना जा सकता है कि आगामी Tecno Pova 8 5G का लॉन्च दूर नहीं है। कीमत की बात करें तो अनुमान है कि भारत में इसकी कीमत करीब 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है, जिससे यह मिड-रेंज 5G सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है।
अपकमिंग Tecno Pova 8 5G मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर देखा जा रहा है। जिसमें पावरफुल बैटरी, अच्छा परफॉरमेंस और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर देखने को मिल सकता है। यह उन यूजर्स के लिए सही हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और डेली यूसेज के लिए सस्ता डिवाइस चाहते हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो वेट कर सकते हैं। हम आगे भी अपडेट मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।











