Tecno का ग्लिफ़ लाइट्स वाला फोन आया सामने! Pova 8 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/tecno-pova-8-pro.jpg

टेक्नो ने पिछले साल जुलाई महीने में Tecno Pova 7 Pro स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जिसमें 8GB RAM, MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर और 6,000mAh battery की पावर दी गई थी। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के सक्सेसर को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है जो Tecno Pova 8 Pro नाम से लॉन्च होगा। इस अपकमिंग मोबाइल का नाम और मॉडल नंबर लिस्टिंग में सामने आ गया है।

टेक्नो पोवा 8 प्रो 5जी फोन IMEI database पर लिस्ट हुआ है जिसे पेश्नेटगीक्ज़ वेबसाइट द्वारा स्पॉट किया गया है। आईएमईआई डाटाबेस में इस अपकमिंग टेक्नो फोन को ‘LK7’ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां मोबाइल के नाम Tecno Pova 8 Pro 5G से भी पर्दा उठ गया है। लिस्टिंग में मोबाइल स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि पोवा 8 प्रो लॉन्च आ रहा है। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में कंपनी इसे ऑफिशियली टीज़ करना शुरू कर दे।

Tecno Pova 8 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन Nothing की तरह Glyph Lights वाले डिजाइन पर लाया जा सकता है। मोबाइल के बैक पैनल पर लाइट्स लगाई जा सकती है जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकेगी। वहीं लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन सेकेंडरी Matrix डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

टेक्नो पोवा 8 प्रो को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह अपकमिंग टेक्नो फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 पर लॉन्च होगा। बताते चलें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। Pova 8 Pro से जुड़े लीक में बताया गया है कि यह मोबाइल 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Tecno Pova 7 Pro

Tecno Pova 7 Pro की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 Ultimate पर काम करता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। इस फोन में LPDDR5 RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक दी गई है और मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के साथ ही 16GB RAM (8+8) पर काम कर सकता है। पावर बैकअप के लिए टेक्नो पोवा 7 प्रो 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं साथ ही फोन में 30वॉट वायरलेस चार्जिंग भी मौजूद है।

टेक्नो पोवा 7 प्रो 5जी फोन में 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले लगी है। यह AMOLED स्क्रीन है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 4500निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। Tecno Pova 8 Pro 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए 64MP IMX682 डुअल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 13MP Selfie कैमरा लगा है। यूजर्स को इसमें Infrared सेंसर और Ella AI का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं पानी व धूल से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है।