
Tecno जल्द ही अपनी पोवा 8 सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें नया स्मार्टफोन Tecno Pova 8 Pro 5G लॉन्च हो सकता है। इससे पहले यह फोन TUV और FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया था। वहीं, अब इसे Google Play Console डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है। जिसमें फोन के डिजाइन और कई अहम फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
Tecno Pova 8 Pro 5G लिस्टिंग डिटेल्स
एक्सपर्टपिक के जरिए सामने आई Google Play Console लिस्टिंग में Tecno Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन का मॉडल नंबर TECNO-LK7 बताया गया है। यही मॉडल नंबर पहले FCC और TUV सर्टिफिकेशन में भी देखा गया था। लिस्टिंग में डिवाइस के नाम की भी पुष्टि हो गई है। जिसकी डिटेल आप स्क्रीनशॉट इमेज में देख सकते हैं।
लिस्टिंग के अनुसार आगामी Tecno Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन MediaTek के MT6878 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। प्रोसेसर में चार Cortex-A78 परफॉरमेंस कोर 2.5GHz क्लॉक स्पीड पर और चार Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर 2.0GHz स्पीड पर काम करते दिखे हैं। इसके साथ Mali-G615 ग्राफिक्स प्रोसेसर दिया जा सकता है। इन जानकारियों से लगता है कि यह चिपसेट MediaTek Dimensity 7300 हो सकता है।
Google Play Console लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि Tecno Pova 8 Pro 5G फोन में 12GB रैम मिल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 16 पर काम कर सकता है। इसके अलावा फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन की स्क्रीन डेंसिटी 520 DPI बताई गई है, जिससे लगता है कि कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में पेश कर सकती है।
डिजाइन की बात करें लिस्टिंग में सामने आई तस्वीर में फोन का फ्रंट डिजाइन भी देखा गया है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले, पतले बॉर्डर और गोल कार्नर दिख रहे हैं। स्क्रीन के बीच में पंच-होल कटआउट दिया गया है। जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है। वहीं, दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन नजर आते हैं। खास बात यह है कि पावर बटन को ऑरेंज रंग में दिया गया है, जो Pova 8 के डिजाइन से मिलता-जुलता लगता है।
Tecno Pova 8 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस (लीक)
रिपोर्ट्स के अनुसार Tecno Pova 8 Pro 5G में 6340mAh रेटेड बैटरी मिल सकती है, जिसे कंपनी 6500mAh टाइपिकल साइज के रूप में पेश कर सकती है। इसके अलावा फोन में 5G कनेक्टिविटी, NFC, Bluetooth और ड्यूल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट मिलने की भी जानकारी सामने आ चुकी है।
बताते चलें कि Tecno Pova 8 Pro 5G के कैमरा सेटअप, स्क्रीन रिफ्रेश रेट, चार्जिंग स्पीड और कीमत जैसी जानकारियां अभी सामने आना बाकि है। यदि आप आने वाले कुछ हफ्तों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो यह कम दाम में पावरफुल फीचर्स के साथ अच्छा ऑप्शन बन सकता है। हम आपको आगे भी इसकी जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











