
टेक ब्रांड टेक्नो ने पिछले साल मई महीने में अपना सबसे पतला कर्व डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Tecno Pova Curve इंडिया में लॉन्च किया था। यह स्टाइलिश लुक वाल मोबाइल 144Hz Curved AMOLED डिस्प्ले, 64MP Camera और MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत सिर्फ 15,999 रुपये थी। वहीं अब कंपनी इस स्मार्टफोन का सक्सेसर Tecno Pova Curve 2 लेकर आ रही है जिसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।
Tecno Pova Curve 2 इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये फोन लॉन्च की घोषणा कर दी है। स्मार्टफोन के नाम का खुलासा करते हुए इसके डिजाइन को भी टीज़ किया जा रहा है। यह ट्रायंगल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल पर लाया जाएगा और इसके फ्रंट पर भी कर्व्ड स्क्रीन दी जाएगी। इसी महीने फरवरी में टेक्नो पोवा कर्व 2 इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। अभी बस तारीख सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
A new power takes shape.#POVACurve2 – Prepare for arrival.
Out of This World. Coming soon.#POVA pic.twitter.com/XgfFri2vI0
— POVA Mobile India (@pova_mobile) February 1, 2026
Tecno Pova Curve 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन बीते दिनों यह स्मार्टफोन 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में अपकमिंग पोवा कर्व 2 12GB RAM के साथ सामने आया और मोबाइल में Android 16 OS दिए जाने की पुष्टि हुई थी।
पोवा कर्व 2 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते दिनों यह मोबाइल TUV सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया था। इस सर्टिफिकेशन में अपकमिंग Pova Curve 2 5G फोन की रेटिड बैटरी कैपेसिटी 7750mAh बताई गई थी। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि मार्केट में इसे 8,000mAh तक की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

अभी तक कोई भी टेक्नो का फोन इतनी बड़ी बैटरी पर नहीं लाया गया है। वहीं फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो टीज़र में ट्रायंगल शेप वाले रियर कैमरा सेटअप की पुष्टि तो हो ही गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेंसर्स दिए जा सकते हैं। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन वाला फोन होगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ रेजोल्यूशन मिल सकती है।
Tecno Pova Curve 5G फोन पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर पर काम करता है। इसके टॉप वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। देखा जाए तो बैटरी के मामले में Pova Curve 2 को बड़ी अपग्रेड के साथ लाया जा रहा है।

टेक्नो पोवा कर्व में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ Curved AMOLED डिस्प्ले लगाई गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP Sony IMX682 सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में VoWiFi Dual Pass और No Network Communication के साथ ही IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं।












