
भारत में Tecno ने अपने नए Pova Slim 5G स्मार्टफोन के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह डिवाइस देश में 4 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसकी बिक्री Flipkart प्लेटफार्म पर होगी। वहीं, लॉन्च से पहले माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। जिसमें इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स को टीज किया गया है। आइए, आगे आपको Tecno Pova Slim 5G की डिटेल्स देते हैं।
Tecno का दावा है कि Pova Slim 5G दुनिया का सबसे पतला (World’s Slimmest Smartphone) है। इसमें पतला 3D कर्व डिस्प्ले मिलने वाला है। डिजाइन की बात करें तो फोन में डुअल-कर्व AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसके टॉप-सेंटर में पंच-होल सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फोन के बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टली एक पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिखा है जिसमें डुअल कैमरा सेंसर और LED फ्लैश है। कलर्स के मामले में अभी तक एक वाइट कलर वैरियंट टीज किया गया है, लेकिन अन्य विकल्प भी लॉन्च के दिन सामने आ सकते हैं।
AI फीचर्स इसकी एक और बड़ी खासियत हो सकती है। क्योंकि फोन में ELLA AI दिया जाएगा जो भारतीय भाषाओं को सपोर्ट कर सकता है। इसमें Circle to Search, AI Writing Assistant और कई स्मार्ट AI फीचर्स दिए जाएंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें नो नेटवर्क कम्युनिकेशन सपोर्ट भी होगा। जिससे ग्राहक बेसमेंट, मेट्रो, पहाड़ों जैसे कम नेटवर्क वाले इलाकों में भी कनेक्टेड रह सकते हैं। इसके अलावा इसमें VoWiFi Dual Pass, 5G carrier aggregation (5G++), और 5G हाई बैंडविड्थ ऑप्टिमाइजेशन जैसी तकनीक दी जाएगी।
पिछले लीक्स और लिस्टिंग से Tecno Pova Slim के स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। Google Play Console, Geekbench और अन्य वेबसाइट पर सामने आई जानकारी के अनुसार डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali G57 GPU हो सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 15 मिल सकता है। स्पीड के लिए 8GB RAM दी जा सकती है। इसके अलावा NFC सपोर्ट और 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
Tecno Pova Slim 5G भारतीय बाजार में मिड-रेंज 5G सेगमेंट में लाया जा सकता है। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला iQOO Z10, Realme Narzo 80 Pro 5G और Redmi Note 14 Pro 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। इन सभी डिवाइसों में दमदार परफॉरमेंस और फीचर्स मिल जाते हैं, लेकिन Pova Slim 5G अपने सबसे पतले डिजाइन और यूनिक फीचर्स से ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। ब्रांड द्वारा फोन उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो प्रीमियम लुक वाला स्लिम स्मार्टफोन कम दाम में लेना चाहते हैं।
यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिसमें स्टाइलिश डिजाइन, लेटेस्ट AI फीचर्स और मजबूत 5G कनेक्टिविटी हो तो Tecno Pova Slim 5G का इंतजार किया जा सकता है। हम फोन के लॉन्च यानी 4 सितंबर को इसके बारे में डिटेल जानकारी देंगे। हमारे साथ बने रहें।














