
Tecno ने अपनी Spark 40 सीरीज के पहले स्मार्टफोन Tecno Spark 40 को ग्लोबली युगांडा में लॉन्च कर दिया है। यह बजट सेगमेंट में आता है। साथ ही इस रेंज में शानदार फीचर्स प्रदान करता है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, 45W फास्ट चार्जिंग, IP64 रेटिंग और FreeLink कॉलिंग टेक्नोलॉजी, 8GB रैम, 5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसी कई खूबियां हैं। आइए, आगे इसके सभी फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Tecno Spark 40 स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Tecno Spark 40 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.67-इंच की LCD पंच-होल स्क्रीन प्रदान की गई है। इस पर HD+ रिजॉल्यूशन (720 x 1600 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
- प्रोसेसर: Tecno Spark 40 फोन में परफॉरमेंस के लिए MediaTek Helio G81 चिपसेट लगाया गया है। जो हर टास्क और लाइट गेमिंग के लिए बढ़िया साबित हो सकता है।
- रैम और स्टोरेज: नए टेक्नो स्मार्टफोन में 4GB, 6GB, 8GB रैम दी गई है। इसके साथ वर्चुअल रैम सपोर्ट से कुल 16GB तक रैम का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, इंटरनल स्टोरेज के मामले में 128GB और 256GB तक का सपोर्ट है।
- कैमरा: डिवाइस में बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा है। जिसमें 50MP प्राइमरी मेन सेंसर और एक अन्य लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा LED फ्लैश के साथ मिल जाता है।
- बैटरी और चार्जिंग: बैटरी के मामले में नया मोबाइल 5,200mAh बैटरी बड़ी बैटरी से लैस होकर आया है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
- अन्य: सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर्स + DTS Sound सपोर्ट, कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल सिम, Wi-Fi, Bluetooth, FM रेडियो, GPS, IR ब्लास्टर, USB-C पोर्ट और FreeLink टेक्नोलॉजी के जरिए बिना नेटवर्क के भी 500 मीटर रेंज तक कॉल किया सकता है। इसके अलावा यह IP64 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बॉडी वाला है। वहीं, इसकी मोटाई सिर्फ 7.67mm है।
Tecno Spark 40 की कीमत और उपलब्धता
Tecno Spark 40 को युगांडा में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसमें 4GBरेम + 128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज शामिल हैं। इन सभी की कीमत अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन बेस मॉडल की शुरुआती कीमत UGX 479,000 यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 11,400 रुपये है। यह Ink Black, Titanium Grey, Veil White और Mirage Blue जैसे कलर ऑप्शंस में आता है।











