Tecno Spark 40 Pro के प्रमुख फीचर्स लॉन्च से पहले आए सामने, फोन हुआ एफसीसी साइट पर लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • आने वाले जुलाई में Spark 40 सीरीज लॉन्च होगी।
  • Spark 40 Pro FCC और Carlcare वेबसाइट्स पर लिस्ट हुआ है।
  • इसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 5,160mAh बैटरी दी जा सकती है।

टेक्नो अपनी आगामी Spark 40 सीरीज को जुलाई में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च में कुछ समय बाकि है इससे पहले ही इस सीरीज का स्मार्टफोन Tecno Spark 40 Pro FCC और Carlcare सर्विस वेबसाइट्स पर देखा गया है। बता दें कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Spark 30 Pro का सक्सेसर बनकर आ सकता है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Spark 40 Pro FCC और Carlcare लिस्टिंग

  • FCC लिस्टिंग के अनुसार, Spark 40 Pro का मॉडल नंबर KM6 है और इसमें 8GB RAM व 256GB स्टोरेज मिलेगी।
  • इसमें 5,060mAh रेटेड बैटरी और 5,160mAh टाइपिकल बैटरी क्षमता होगी। यह डिवाइस डुअल सिम सपोर्ट करता है, लेकिन टेस्टिंग रिपोर्ट में केवल SIM1 की परफॉर्मेंस मापी गई है।
  • FCC लिस्टिंग से पता चला है कि डिवाइस 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा।
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 2G, 3G और 4G LTE नेटवर्क्स को सपोर्ट करेगा।
  • इसमें LTE FDD बैंड्स 2/4/5/7/12/17/66 और LTE TDD बैंड्स 38/41 मिलेंगे।
  • वायरलेस फीचर्स में डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz), Bluetooth (BR+EDR+BLE), NFC, और FM रेडियो शामिल हैं।
  • लोकेशन सर्विस के लिए यह GPS, GLONASS, BDS और Galileo सपोर्ट करता है।
  • डिवाइस के डिजाइन की बात करें तो लिस्टिंग इमेज में वर्टिकली अलाइन्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है। फोन के वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड देखे जा सकते हैं। इसके डायमेंशन लगभग 163.67 x 75.87 x 6.85mm बताया गया है।

  • Carlcare सर्विस वेबसाइट ने इस स्मार्टफोन के नाम को कंफर्म किया है और यह भी बताया है कि एक अन्य वैरियंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी जाएगी।

Tecno Spark 40 Pro+ की डिटेल्स

Tecno Spark 40 सीरीज में कुल चार मोबाइल्स आने की उम्मीद है जिनमें Spark 40, Spark 40 Pro, Spark 40 Pro 5G और Spark 40 Pro+ शामिल हो सकते हैं। इनमें Spark 40 Pro+ खासतौर पर चर्चा में है क्योंकि कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek के लेटेस्ट Helio G200 चिपसेट से लैस होगा। यह पहला डिवाइस होगा जिसमें नया प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इस चिपसेट में TSMC की 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी दी जाएगी। जिससे 2x Cortex-A76 कोर (2.2GHz) और 6x Cortex-A55 कोर (2.0GHz) का ऑक्टा-कोर सेटअप मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here