
टेक्नो को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही है कि कंपनी बेहद जल्द अपनी नई ‘स्पार्क 40’ सीरीज पेश करने वाली है। बीते दिनों इस सीरीज के Tecno Spark 40 और Spark 40 Pro स्मार्टफोन से जुड़े लीक सामने आए थे। वहीं आज सीरीज के टॉप मॉडल Tecno Spark 40 Pro+ की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है। पेशनेटगीक्ज़ वेबसाइट पर इस अपकमिंग टेक्नो फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं। चर्चा है कि कंपनी इसे 7 जुलाई को ऑफिशियली पेश कर सकती है।
Tecno Spark 40 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.78″ 1.5K AMOLED Display
- MediaTek Helio G200
- 50MP FlashSnap Camera
- 5,200mAh Battery
- 68W Fast Charging
- 45W Wireless Charge
- MediaTek Dimensity G100 Ultimate
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 8GB Extended RAM
- 5,200mAh Battery
- 45W Fast Charging
- 50MP Dual Rear Camera
- 13MP Front Camera
डिस्प्ले
टेक्नो स्पार्क 40 प्रो+ को 6.78-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किए जाने की बात लीक में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार यह 1.5के रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया जाएगा। इस फोन डिस्प्ले पर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। लीक की मानें तो इस टेक्नो फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
परफॉर्मेंस
Tecno Spark 40 Pro+ एंडरॉयड 15 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार यह दुनिया का पहला मोबाइल फोन होगा जो मीडियाटेक हीलियो जी200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। इस चिपसेट में 2GHz स्पीड वाले Cortex-A55 और 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A76 कोर शामिल है। यह मीडियाटेक सीपीयू मई में अनाउंस हुआ है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 40 प्रो+ को तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। वहीं साथ इस स्मार्टफोन में 45वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया जा सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 40 Pro+ 5G फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिलेगा जो EIS यानी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन तकनीक पर काम करेगा। अन्य दोनों रियर लेंस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अन्य फीचर्स
लीक के मुताबिक यह टेक्नो स्पार्क 40 प्रो+ फोन IP64 रेटिंग वाला होगा जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रहेगा। यह मोबाइल कई AI फीचर्स से लैस होगा। लीक के अनुसार फोन में FreeLink मिलेगा जो इसे बिना नेटवर्क काम करने में मदद करेगी। वहीं म्यूजिक के लिए Dolby Atmos डुअल स्पीकर्स दिए जाएंगे। लीक की मानें तो मार्केट में यह स्मार्टफोन Moonlight Black और Frost Silver कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
Tecno Spark 40 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
परफॉर्मेंस : लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी जी100 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा।
मेमोरी : Spark 40 Pro 5G फोन 8जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च हो सकता है जिसमें 8जीबी रैम एक्सटेंडेड टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। लीक के अनुसार इसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
कैमरा : इस 5जी फोन डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर + 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस शामिल हो सकता है। वहीं फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
बैटरी : टेक्नो स्पार्क 40 प्रो 5जी फोन को 5,200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।










