
Tecno भारत सहित ग्लोबल बाजार में अपने कम कीमत वाले स्मार्टफोंस से कई ग्राहकों को आकर्षित करता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए ब्रांड द्वारा 30C के अपग्रेड Tecno Spark 40C को लाया जा सकता है। खास बात यह है कि डिवाइस को फिलहाल गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसकी लॉन्चिंग जल्द ही संभव हो सकती है। वहीं, एक 4G मॉडल Techo Pova 7 भी लॉन्च किया जा सकता है जिसे एफसीसी सर्टिफिकेशन मिल गया है। आइए, आगे दोनों मॉडल्स की लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Tecno Spark 40C गीकबेंच लिस्टिंग
- टेक्नो का आगामी मोबाइल मॉडल नंबर KM4k के साथ गीकबेंच पर नजर आया है। जिसे Tecno Spark 40C माना जा रहा है।
- Tecno Spark 40C की Geekbench लिस्टिंग के अनुसार यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आ सकता है। जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर 2GHz पर और छह एफिशिएंसी कोर 1.70GHz पर काम करते हैं। इस SoC में Mali-G52 MC2 GPU भी जोड़ा जा सकता है।
- इन डिटेल्स के अनुसार आगामी फोन Spark 40C में Helio G85 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
- Geekbench लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि डिवाइस में 4GB RAM दी जा सकती है। जबकि लॉन्च के वक्त और भी मॉडल्स आ सकते हैं।
- ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह डिवाइस Android 15 के साथ आ सकता है।
- बेंचमार्किंग साइट पर इन खूबियों के अलावा डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
Tecno Pova 7 एफसीसी लिस्टिंग
- टेक्नो का एक और मॉडल LJ6 मॉडल नंबर के साथ एफसीसी पर लिस्ट हुआ है। यह Tecno Pova 7 हो सकता है।
- लिस्टिंग के अनुसार इसमें डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ और NFC का सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन यह हैंडसेट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करता है।
- FCC लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि मोबाइल U450TSB पावर एडॉप्टर के साथ आएगा, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
- लिस्टिंग की इमेज में Tecno Pova 7 का रियर स्कीमैटिक दिखाया गया है, जिसमें ट्रायंगल-शेप का कैमरा आइलैंड नजर आता है। ऐसा लगता है कि इसमें डुअल कैमरा सेटअप और एक LED फ्लैश होगा।
- स्कीमैटिक इमेज से यह साफ है कि डिवाइस में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल सकता है।
- FCC सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन का डायमेंशन 163.2 x 74.4 x 9mm रखा जा सकता है।
आखिर में आपको बताते चलें कि दोनों टेक्नो मोबाइल्स की लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी द्वारा जल्द ही यह बाजार में उतारे जा सकते हैं। वहीं, आगे देखना होगा की ब्रांड आने वाले हफ्तों या महीने में कब कोई ऐलान करता है।













