Tecno Spark 50/50C जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर Android 15 और 4GB RAM की पुष्टि

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/tecno-spark-40-5g-globally-launched-6000mah-8gb-50mp.jpg

Tecno ने भारतीय बाजार जनवरी में Tecno Spark Go 3 को लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी इसी लाइनअप के तहत एक और डिवाइस पेश कर सकती है। क्योंकि Tecno Spark 50 और Tecno Spark 50C को Google Play Console पर स्पॉट किया गया है। जिससे संकेत मिला है कि ये फोंस जल्द लॉन्च हो सकते हैं। साथ ही इनके प्रमुख फीचर्स भी सामने आए हैं। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Google Play Console लिस्टिंग में Tecno Spark 50 / Spark 50C नाम के साथ मॉडल नंबर KN3 स्पॉट हुआ है। जिसकी जानकारी आप नीचे इमेज में देख सकते हैं। खास बात यह है कि इसी लिस्टिंग के नीचे Tecno Pop 20 का नाम भी दर्ज है। इससे संकेत मिलता है कि Spark 50 और Spark 50C दरअसल Tecno Pop 20 के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। यानी कंपनी समान फीचर्स को अलग-अलग मार्केट में अलग नाम से पेश कर सकती है।

लेटेस्ट लिस्टिंग में Spreadtrum UMS9230E SoC का जिक्र है, जो पहले Tecno Pop 20 के साथ भी देखा गया था। हालांकि, Tecno Pop 20 को ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा चुका है। इसमें Unisoc T7250 चिपसेट है। इससे संभावना है कि Tecno इस बार भी अलग-अलग रीजन के लिए अलग चिपसेट वैरियंट पेश कर सकती है।

Google Play Console प्लेटफार्म पर चिपसेट के साथ यह भी पुष्टि होती है कि डिवाइस 4GB RAM वैरियंट में आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 15 पर रन कर सकता है। लिस्टिंग में दिखाई गई फ्रंट इमेज के अनुसार फोन में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन पर AHA Games, Palm Store, Phone Master और AI Gallery जैसे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिखाई दे रहे हैं, साथ ही Play Store, Chrome और Google सर्च बार जैसे स्टैंडर्ड Google ऐप्स भी नजर आता है।

संभावना है कि Spark 50C, Spark 50 का थोड़ा हल्का या बजट फ्रेंडली वर्जन हो सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक लॉन्च डेट या कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Google Play Console पर लिस्टिंग के बाद यह माना जा रहा है कि इन डिवाइस का लॉन्च जल्द हो सकता है। यह कम कीमत में सस्ता फोन देख रहे ग्राहकों को लुभा सकते हैं।

Tecno Spark Go 3

यदि आप भी आने वाले समय में बजट फोन लेने की सोच रहे हैं तो Tecno Spark 50C और Spark 50 का इंतजार कर सकते हैं। यह सस्ते में अच्छे विकल्प हो सकते हैं। हालांकि फोन लेने की जल्दी है तो इसके विकल्प Tecno Spark Go 3, Infinix Smart 10 और Lava Bold N1 Pro ले सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।