
Tecno अपनी Spark सीरीज का नया मॉडल Tecno Spark 50 Pro लॉन्च कर सकता है। कंपनी पहले ही Spark 50 4G को ग्लोबली और Spark 50 5G को भारतीय बाजार में पेश कर चुकी है। वहीं, अब यह नया मॉडल खास तौर पर उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो कम कीमत में दमदार परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं। इस बार कंपनी बैटरी, चार्जिंग और प्रोसेसर जैसे कई मामलों में अपग्रेड दे सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार Tecno Spark 50 Pro में सबसे बड़ा बदलाव इसकी 6000mAh या 5600mAh बैटरी है, जो पहले से ज्यादा बैकअप दे सकती है। इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बना सकता है। वहीं, नया MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर बेहतर परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस पहले से स्मूद होने की संभावना है।
डिजाइन की बात करें तो Tecno Spark 50 Pro का लुक आकर्षक हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Pova सीरीज और Spark लाइनअप का मिक्स डिजाइन देखने को मिल सकता है। जिसमें कर्व्ड एलिमेंट्स और मॉडर्न फिनिश शामिल हो सकते हैं। फोन में 6.78 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर मिल सकता है।
लीक के अनुसार Tecno Spark 50 Pro फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है। जिसमें ऑटोफोकस और फ्लैश का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। जो डेडिकेटेड फ्रंट फ्लैश के साथ आ सकता है। जिससे लो-लाइट में भी बेहतर सेल्फी ली जा सकेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 के साथ आ सकता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से Tecno Spark 50 Pro में Bluetooth, Wi-Fi, GPS, Beidou, Galileo, GLONASS और NFC जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और OTG सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
कीमत की बात करें तो कंपनी ने Tecno Spark 50 Pro की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि Tecno इसे बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकता है। उम्मीद है इसे पहले ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। जिसके बाद भारत में एंट्री हो सकती है।
आगामी Tecno Spark 50 Pro कम कीमत में अपने फीचर्स के चलते अच्छा ऑप्शन बन सकता है। जो उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं। यदि आप आने वाले दिनों में नया फोन प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










