TECNO लाया 8GB तक RAM वाला नया फोन, प्राइस देख आप भी कहेंगे- वाह भाई वाह!

Join Us icon

स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने पिछले दिनों भारत में अपना Tecno Spark Go 1 लॉन्च किया था। जिसकी कीमत मात्र 7,299 रुपये है। ग्राहक इस शानदार और सस्ते मोबाइल को आज यानी 3 सितंबर से खरीद सकते हैं। फोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर लाइव हो चुकी है। वहीं, ऑफलाइन स्टोर्स में यह 6 सितंबर 2024 से उपलब्ध होगा। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस, कीमत और ऑफर्स को विस्तार से जानते हैं।

Tecno Spark Go 1 की कीमत और ऑफर्स

  • इंडियन मार्केट में Tecno Spark Go 1 सिर्फ 7,299 रुपये में आया है। इसमें ग्राहकों को 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज प्रदान किया गया है।
  • टेक्नो स्पार्क गो 1 स्टारट्रेल ब्लैक, ग्लिटरी व्हाइट और लाइम ग्रीन जैसे तीन कलर्स में में उपलब्ध है।
  • ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजन पर मिल रहे ऑफर की बात करें तो इस फोन को आप नो कॉस्ट EMI की मदद से भी ले सकते हैं।
  • अगर आप अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी आपको करीब 5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल जाएगा।

Tecno Spark go 1 first sale started on amazon know price specs

Tecno Spark Go 1 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Tecno Spark Go 1 फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दिया जा रहा है।
  • प्रोसेसर: कंपनी ने इस मोबाइल में में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए यूनिसोक T615 प्रोसेसर का उपयोग किया है।
  • स्टोरेज और रैम: यह फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें मेमोरी फ्यूजन तकनीक के साथ 4जीबी एक्स्ट्रा रैम मिलेगी यानी कुल मिलकर आपको 8जीबी का पावर मिल जाएगा।
  • कैमरा: कैमरा की बात करें तो Tecno Spark Go 1 में डुअल फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।
  • बैटरी: Tecno Spark Go 1 फोन 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।
  • अन्य फीचर्स: इस टेक्नो मोबाइल में एंड्रॉयड 14 गो ऑपरेटिंग सिस्टम, 4+ वर्षों तक की लैग-फ्री परफॉर्मेंस, वाटर और ऑयली टच कंट्रोल, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल तकनीक जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

प्रमुख विशेषताएं

  • 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग और मीडिया एक्सपीरियंस
  • 8GB तक रैम के साथ तेज मल्टीटास्किंग और ऐप स्विचिंग
  • डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ बूमिंग और क्रिस्टल क्लियर ऑडियो
  • 4+ वर्षों तक की लैग-फ्री परफॉर्मेंस
  • सेगमेंट की पहली एआई नॉइज कैंसिलेशन विशेषता



Best Competitors

Xiaomi Redmi A5 Rs. 10,990
73%
POCO C71 Rs. 8,999
74%
Moto G45 5G Rs. 10,997
77%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here