
Tecno Spark Go 3 साल की शुरुआत में इंडिया में 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इस स्मार्टफोन का ‘प्रो’ मॉडल यानी Tecno Spark Go 3 Pro बीते दिनों सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी देखा जा चुका है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसे बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च कर सकती है। ताजा लीक के अनुसार टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो जहां भारत में लॉन्च होगा वहीं ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल Tecno Spark 50C नाम के साथ पेश किया जाएगा।
Tecno Spark Go 3 Pro / Tecno Spark 50C
टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो की डिटेल्स टेक वेबसाइट पेश्नेटगीक्ज़ की ओर से सामने आई है। रिपोर्ट में इस अपकमिंग स्मार्टफोन की फोटो शेयर की गई है जिससे मोबाइल की लुक और डिजाइन का खुलासा हुआ है। नीचे लगी फोटो में आप देख सकते हैं कि यह सस्ता टेक्नो स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max जैसा दिख रहा है। स्पार्क गो 3 प्रो या यूं कहें कि टेक्नो स्पार्क 50सी का कैमरा डिजाइन आईफोन के इंस्पायर्ड है। लीक में यह मोबाइल ऑरेंज, ब्लैक और मरून कलर में सामने आया है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार Tecno Spark Go 3 Pro/Spark 50C को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जा सकता है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
लीक के अनुसार यह लो बजट स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग टेक्नो मोबाइल में 6,000mAh battery दी जा सकती है। वहीं चार्जिंग के लिए इसे 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि स्पार्क गो 3 प्रो यानी स्पार्क 50सी में रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

Tecno Spark Go 3 Pro को 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन दी जा सकती है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया जा सकता है। वहीं लीक के दावेनुसार यह टेक्नो का फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। मोबाइल में वेड हैंड टच फीचर भी देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बताते चलें कि टेक्नो स्पार्क गो 3 को कंपनी 5000mAh battery पर लाई थी और इसमें भी 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई थी। इस सस्ते स्मार्टफोन में Wi-Fi और Bluetooth के साथ OTG, FM रेडियो, Infrared और IP64 जैसे फीचर्स भी दिए गए थे। उम्मीद कर सकते हैं कि Tecno Spark Go 3 Pro में भी बजट में बेस्ट फीचर्स देखने को मिल जाएंगे।










