
स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करते हुए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न ने नया ब्रांंड टेनॉर बनाया था। टेनॉर ब्रांड के तहत कंपनी द्वारा कम बजट वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते रहे हैं। पिछले साल के अंत में कंपनी के ही एक आगामी स्मार्टफोन टेनॉर जी2 स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई थी जिसमें फोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर दिखाया गया था। वहीं अब एक बार फिर इसी स्मार्टफोन की चर्चा उठी है। टेनॉर के जी2 स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है जहां यह फोन स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हुआ है।
टेनॉर जी2 की गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग को एक्सडीए डेवलेपर्स ने अपनी रिपोर्ट में शेयर किया है। इस रिपोर्ट में फोन के डिजाईन व डिसप्ले के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। टेनॉर जी2 की लिस्टिंग के बाद एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को टेक बाजार में उताने वाली है वहीं दूसरी ओर यह भी पता चल गया है कि जी2 स्मार्टफोन के साथ टेनॉर हाई स्पेसिफिकेशन्स वाले सेग्मेंट में भी दस्तक देने को तैयार हो चुकी है।
![]()
टेनॉर जी2 स्पेसिफिकेशन्स
फोन की लिस्टिंग से पता चला है कि कंपनी इस फोन को आईफोन 10 की तरह रेग्यूलर नॉच डिजाईन पर पेश करेगी। रिपोर्ट में सामने आया है कि इस फोन में 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच कर डिसप्ले दी जाएगी जो 480पीपीआई सपोर्ट करेगी। लिस्टिंग में इस फोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर बना दिखाया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि बाजार में यह स्मार्टफोन एंडरॉयड पाई वर्ज़न पर लॉन्च हो सकता है।
शाओमी का नया स्ट्रोक : रेडमी नोट 7 प्रो हुआ इंडिया में लॉन्च, साथ में आया रेडमी नोट 7
टेनॉर जी2 को गूगल प्ले कंसोल पर 6जीबी रैम से लैस दिखाया गया है। गौरतलब है कि जी2 टेनॉर कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें 6जीबी की रैम दी जाएगी। वहीं साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दिया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए टेनॉर जी2 में एड्रेनो 509 जीपीयू बताया गया है।
सैमसंग ने भारत में उतारे दो दमदार फोन गैलेक्सी ए50 और ए30, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम
टेनॉर की ओर से हालांकि अभी तक जी2 स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। अब तक सामने आए लीक्स की बात करें तो टेनॉर जी2 डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं तथा सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बहरहाल फोन के लॉन्च की स्थिति और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।


















