
28 दिसंबर से सोशल मीडिया और इंटरनेट वर्ल्ड में 91मोबाइल्स के अवार्ड को लेकर शोर मचने लगी है। हालांकि उस दिन तो सिर्फ ट्रेलर भर था जहां हमने बताया था कि क्या करने वाले हैं वहीं आज उसकी पूरी जानकारी लेकर आए हैं। जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दी थी कि 91मोबाइल्स द्वारा इंडिया का सबसे बड़ा टेक अवॉर्ड The Indian Gadget Awards 2020 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 24 कैटेगरी में 100 से भी ज्यादा डिवाइसेज को नॉमिनेट किया गया है। इतना ही नहीं आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी भी होगी कि इन अवॉर्ड में वीजेताओं का चुनाव कोई एक या दो लोगों द्वारा नहीं किया जाएगा बल्कि इसके लिए इंडिया के टॉप 30 टेकविद और यूट्यूबर्स का जमावड़ा लगा है।
इतना कुछ जानने के बाद आप जरूर जानना चाहेंगे कि इसमें कितनी कैटेगरी हैं किन फोंस को नॉमिनेट किया गया है तो उनकी भी जानकारी आपको दे ही देते हैं।
Category 1: Smartphones
The Indian Gadget Awards 2020 के तहत हमारी पहली कैटेगरी है स्मार्टफोंस की और इसके तहत हमने 10 तरह के अवॉर्ड डिजाइन किए हैं। ये अवार्ड 2020 में यूजर्स के डिमांड और बजट को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं। इस सेग्मेंट में हमारा पहला अवॉर्ड है Budget Phone Of 2020 का।
Budget Phone Of 2020 में हमने खास तौर से 20,000 रुपये से कम प्राइस के फोंस को रखा है। 2020 में इस सेग्मेंट में देखें तो ऐसे फोंस आएं जिन्होंने फ्लैग्शिप्स को टक्कर दी है और कई मामलों में खास कर बैटरी में तो उनसे बीस साबित हुए कम नहीं। 2020 में यहां बड़ी बैटरी के साथ बड़ी स्क्रीन का चलन देखने को मिलेगा। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल कैमरा और 64जीबी मैमोरी डिमांड में रहे। हमारे जूरी मेंबर्स ने भी इस सेग्मेंट में कुछ ऐसे ही फोंस का चुनाव किया है। कैटेगरी के सभी नॉमिनी के लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।
स्मार्टफोन सेग्मेंट में दूसरा अवार्ड है Best Mid Range Phones Of 2020 का। इस सेग्मेंट में हमने 30,000 रुपये तक के फोन को रखा है और इस बार कहा जा सकता है कि 2020 में यह सेग्मेंट सबसे मजबूत नज़र आया। इससे पहले के सालों में यहां फोंस की कमी होती थी लेकिन इस बार बिल्कुल अलग बात थी। ताक़तवर कैमरा फोन के साथ कुछ 5जी फोन भी थे जिन्हें लोग पसंद कर रहे थे। Best Mid Range Phones Of 2020 के नॉमिनी और उन फोंस की खूबियों को यहां देख सकते हैं।
Affordable Flagship 2020 स्मार्टफोन कैटेगरी का तीसरा अवार्ड जूरी मेंबर्स द्वारा डिजाइन किया गया और इसमें 50,000 रुपये तक के फोन शामिल थे। ये वे फोन हैं जो स्टाइल क्वालिटी और परफॉर्मेंस से फ्लैगशिप से कम तो नहीं थे साथ ही यूजर्स को कम बजट में अच्छा विकल्प दे गए। इस श्रेणी के नॉमिनी और उनकी खूबियां आप यहां देख सकते हैं।
अब तक आप यही सोच रहे होंगे कि कैमरे का जिक्र नहीं आया, तो लीजिए आ गया जनाब। हमने स्मार्टफोन कैमरे के लेकर तीन अवॉर्ड बनाए हैं जिनमें पहला अवॉर्ड है Best Mid Range Camera Phone 2020 इसमें हमने 35,000 रुपये तक के फोन को रखा है। हालांकि आप देखेंगे तो ज्यादातर इस रेंज में वही फोन थे जिनमें 64 मेगापिक्स्ल का कैमरा था लेकिन एक फोन ऐसा भी था जिसका कैमरा हर कोई देखना चाहता है जी हां मैं बात कर रहा हूं गूगल पिक्सल का। इसके अलावा भी कई धाकड़ फोन नॉमिनेट हुए यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट।
सेल्फी की चमक इस बार भी फीकी नहीं पड़ी बल्कि सेल्फी तो इस बार वाइड हो गया। यानी कि सेल्फी में वाइड एंगल और 4K रेजल्यूशन भी शामिल हो गए। हालांकि यहां बेस्ट सेल्फी फोन चुनने में हमने बजट के बार को हटा दिया और बेस्ट को ध्यान में रखा है। Best Selfie Phone Of 2020 के नॉमिनी को देखने के लिए यहां क्लिक करें।
स्मार्टफोन कैमरा सेग्मेंट आखिरी अवॉर्ड Best Camera Phone Of 2020 है। इस साल 100X ज़ूम, 108 MP लेंस और वाइड एंगल का बोल-बाला रहा। परंतु बेस्ट के लिए सिर्फ जूम और बड़ा मेगापिक्स्ल काफी नहीं है बल्कि बेस्ट वो होता है तो हर मामले में बेस्ट क्लिक करे। आप भी जरूर जानना चाहेंगे कि इसके नॉमिनी कौन हैं तो यहां क्लिक कर पूरी लिस्ट और उन फोेंस की खूबियां देख सकते हैं।
2020 ज्यादातर लोग घर पर ही थे लेकिन मस्ती कम नहीं हुई, घर पर रह कर ही दोस्तों को मात दे रहे थे और यह सब मुमकिन हो पाया स्मार्टफोन गेमिंग की वजह से। मोबाइल गेमिंग का जादू इस साल सिर चढ़ कर बोल रहा था और The Indian Gadget Awards 2020 में हमने गेमिंग फोन के लिए भी अवॉर्ड रखा है। Best Gaming Phone of 2020 के नॉमिनी देखने के लिए यहां क्लिक करें।
स्मार्टफोन कैटेगरी का यह आखिरी अवॉर्ड है और इसे हर फोन पाना चाहेगा। जी हां मैं बात कर रहा हूं Smartphone Of The Year 2020 की। इस श्रेणी में जूरी द्वारा उन फोन को नॉमिनेट किया गया है जिनका इंतजार लोग साल भर करते हैं और जो फ्लैगशिप नाम से मशहूर हैं। स्टाइल हो, परफॉर्मेंस हो या फिर कैमरा इनकी बराबरी नहीं होती। Smartphone of the year 2020 के नॉमिनीज को देखने लिए यहां क्लिक करें।
Category 2: Laptops
The Indian Gadget Awards 2020 में दूसरी कैटेगरी इस बार लैपटॉप का रहा। पहली बार 91मोबाइल्स द्वारा अवॉर्ड में लैपटॉप को शामिल किया गया है। हालांकि इसके पीछे वजह भी बड़ी थी। वर्क फ्रॉम होम की वजह से लैपटॉप की मांग काफी तेजी से बढ़े और कुछ नई कंपनियों ने भी इस सेग्मेंट में एंटर किया। बड़ी स्क्रीन, स्टाइलिश डिजाइन के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस से लैस ये लैपटॉप वर्क इफिशियेंसी को बढ़ाने में काफी मददगार हुए। लैपटॉप सेग्मेंट में जूरी मेंबर्स द्वारा 3 अवॉर्ड बनाए गए जिसमें पहला अवार्ड है Best Value for Money Laptop 2020 का। वहीं दूसरी कैटेगरी Best Gaming Laptop Of 2020 और तीसरी Best Laptop of 2020 का है। हमने यूजर्स के डिमांड और यूजिबिलिटी के हिसाब से अवॉर्ड रखा है। अब आप इनके नॉमिनीज को भी देखना जरूर चाहेंगे तो उसके लिए आपको यहां क्लिक करना है। पूरी लिस्ट आपके सामने होगी वहीं उनके कुछ खास फीचर्स का जिक्र किया है।
Category 3: Television
इस साल हमने काफी टीवी देखा न! सबसे खास बात की कई नई फिल्में सिनेमा हॉल में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गईं। घर में हम रहे लेकिन बोर नहीं हुए। इसका कारण था टीवी का मनोरंजन फिर से लौट आया है। पूरा परिवार बैठकर एक साथ अब टीवी देखता है। ऐसा रहा 2020 में टीवी का जलवा। यही वजह है कि हमने The Indian Gadget Awards 2020 तीसरी कैटेगरी टीवी का रखा है।
इस साल कई नई टीवी कंपनियों ने दस्तक दिया और कई कंपनियों ने अपने टीवी सीरीज जो नया कर दिया। ऐसे में यह कैटेगरी और भी आकर्षक हो गया और टीवी में कॉम्पेटिशन काफी बढ़ गई। हमारे जूरी मेंबर्स ने टीवी सेग्मेंट में दो अवॉर्ड्स रखा है जिसमें पहला है Best Value for Money TV का है जबकि दूसरा Best TV of 2020 है। बेस्ट वैल्यू फॉर मनी में कई सारे नाम शामिल हैं जबकि बेस्ट टीवी काफी सेलेक्टेड है। टीवी कैटेगरी की पूरी लिस्ट और नॉमिनी को आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं।
Category 4: Wearables
2020 में हम भले ही घर में रहे लेकिन इनोवेशन कम देखने को नहीं मिला बल्कि यह साल फिटनेस को लेकर लोगों को ज्यादा जागरुक कर गया। ऐसे में काफी वियरेबल्स लॉन्च हुए जो लोगों को फिट करने से लेकर मनोरंजन करने में मददगार हुए और वियरेबल सेक्शन में हमने इन्हीं डिवाइसेज को रखा है। वियरेबल सीरीज की लिस्ट और नॉमिनी देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Category 5: Mobile SoC
फोन के चमक-दमक के बीच अक्सर हम उस टेक्नोलॉजी को भूल जाते हैं जिनके आधार पर फोन की नींव पड़ती हैं। परंतु हमने अपने इस अवॉर्ड में इन SoC यानी प्रोसेसर को नहीं भूले। The Indian Gadget Awards 2020 में पांचवीं कैटेगरी इन्हीं का है। हमने उन प्रोसेसर का चुनाव किया है जिनका इस साल काफी शोर रहा। इस कैटेगरी के अवॉर्ड्स और नॉमिनी देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Category 6: Overall
इन सबके अलावा हमने नए-नए इनोवेशन और गैजेट्स को भी प्रमोट किया है और उनके लिए भी खास अवॉर्ड डिजाइन किया है। इस कैटेगरी में आपको इनोवेटिव गैजेट्स से लेकर बेस्ट गैजेट्स तक का नाम शामिल है। इसके साथ ही साल का सबसे बड़ा अवार्ड ब्रांड ऑफ द ईयर भी आपको इसी कैटेगरी में मिलेगा। इस कैटेगरी के अवॉर्ड्स और नॉमिनी को यहां क्लिक कर आप देख सकते हैं।































