शाओमी को चुनौती देने सिर्फ 20,990 रुपए में लॉन्च हुआ थॉमसन का 40-इंच 4के स्मार्ट टीवी

Join Us icon

फ्रांस की टीवी निर्माता कंपनी थॉमसन एक बार फिर भारतीय बाजार में अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला 40-इंच स्मार्ट टीवी है, जिसे मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी भारतीय बाजार में अपने कदम जमाने के लिए बजट फ्रेंडली टीवी मॉडल्स की पेशकश की थी। वहीं, इस बार भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया है। इस बार कंपनी ने थॉमसन यूडी9 40-इंच 4के एंडरॉयड टीवी को लॉन्च किया है।

कीमत और उपलब्धता
इस बार भी कंपनी ने नए स्मार्ट टीवी मॉडल की कीमत 20,999 रुपए रखी है। अगर आप इस टीवी को खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर यह टीवी 16 मार्च को रात 12 बजे से सेल के लिए आएगा। हालांकि, यह फ्लैश सेल होगी या ओपन सेल इस बार में कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: बेहद ही सस्ता हुआ शाओमी मी एलईडी टीवी 4सी प्रो 32-इंच, सिर्फ 12,999 रुपए में मिल रहा यह स्मार्ट टीवी

थॉमसन ने पिछले साल लगभग 15 साल बाद भारत में एंट्री की थी। इवेंट के दौरान कंपनी ने कहा “ हमारा लक्ष्य 2020 तक बाजार में 6 से 7 प्रतिशत हिस्सेदारी का है”। भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ध्यान दे रही है। साथ ही कंपनी ने बताया “ एक रिचर्स के मुताबिक भारत में बिक्री का अंदाजा एक वर्ष में लगभग 14 मिलियन है, जिसमें स्मार्ट टीवी का हिस्सा लगभग 65 प्रतिशत होगा।

एसपीपीएल के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने कहा, “हम भारत में 4के 40 इंच के टीवी को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, हम चाहते हैं कि उपभोक्ता अपने टीवी को एफडीएच से 4के को सस्ती कीमत पर अपग्रेड करें। मुझे यकीन है कि यह स्मार्ट टीवी मार्केट में एक ट्रेंड सेट करेगा। इस टीवी के जरिए ग्राहक यूट्यूब से 4के वीडियो कंटेंट ऐक्सेस कर सकते हैं”। इसे भी पढ़ें: सैमसंग-सोनी को शाओमी का झटका, लॉन्च किया बेहद ही सस्ता स्मार्ट टीवी

40-इंच वाला यह नया स्मार्ट टीवी कैटेगरी में थॉमसन की ओर से नया प्रोडक्ट है। इसमें 4के यूट्यूब वीडियो का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 6 प्री-लोडेड ऐप्स हैं और यह टीवी असिस्टेंट के साथ आता है। यह स्मार्ट टीवी एंडरॉयड 7.1 पर चलता है। साथ ही इस टीवी में टॉप ट्रेडिंग म्यूजिक, मूवी और टीवी शोज के वीडियो का एक्सेस मिलेगा। इतना ही नहीं कंटेंट में आप 18 भाषाओं का लुत्फ ले सकेंगे।

टीवी में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम दोनों सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में सैमसंग का पैनल इस्तेमाल किया गया है। इस टीवी में तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई और ईथरनेट सपोर्ट है। इसके साथ ही इसमें दो 10वॉट का स्पीकर है। इसके अलावा टीवी में डुअल कोर प्रोसेसर मालि 450 जीपीयू के साथ दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें 1जीबी रैम और 8जीबी की स्टोरेज दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here