TikTok का धमाका, फेसुबक-इंस्टाग्राम को पीछे छोड़ा सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप बना

Join Us icon

विडियो मेकिंग ऐप TikTok आज के समय में सबसे पॉप्यूलर सोशल मीडिया मोबाइल ऐपलिकेशन बन गया है। इस साल इस ऐप को कुछ समय के लिए बैन भी किया गया था। हालांकि, फिर कुछ ही दिनों में यह ऐप एक बार फिर वापिस डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया था।

इस ऐप की पॉप्युलेरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे बड़े ऐप्स को पछाड़कर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप बन गया है। ऐप एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Sensor Tower की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई थी।
tiktok
रिपोर्ट के अनुसार Tiktok इस साल सितंबर महीने में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया सोशल मीडिया ऐप बना है। इसे न सिर्फ गूगल प्ले स्टोर बल्कि ऐपल ऐप स्टोर पर भी सबसे ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया गया है।। इसके बाद फिर फेसबुक और इस्टाग्राम का नंबर आता है।

रिपोर्ट में सामने आया है कि करीब 60 मिलियन इंस्टॉल के साथ TikTok सितंबर 2019 में दुनियाभर में मोस्ट डाउनलोडेड ऐप है। वहीं, सबसे खास बात यह है कि टीकटॉक ऐप को सबसे ज्यादा भारत में डाउनलोड किया गया है। भारत में इसे कुल डाउनलोड्स का 44 फीसदी और अमेरिका में 8 फीसदी डाउनलोड किया गया है।

इंडिया में Tiktok का बुखार यूजर्स को सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा आए दिन सामने आ रहे वीडियो से लगाया जा सकता है। टीकटॉक से बने हुए वीडियो को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है। वहीं, इस ऐप ने कई लोगों को फेमस किया हैय़

वहीं बात करें पॉप्युलर ऐप फेसबुक की तो सितंबर 2019 में यह दुनियाभर में डाउनलोड किए गए सोशल मीडिया ऐप्स की सूचि में दूसरे पायदान पर रही। टिकटॉक और फेसबुक के अलावा Instagram, Likee और Snapchat जैसे ऐप्स टॉप-5 के चार्ट में रहे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here