TikTok की धमाकेदार वापसी, फिर बना नंबर वन ऐप

Join Us icon

पॉप्युलर विडियो मेकिंग ऐप TikTok ने हाल ही में एप्पल ऐप स्टोर्स और गूगल प्ले स्टोर पर वापसी की थी। वहीं, वापसी के साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि Tik Tok एंडरॉयड और आईओएस ने नंबर वन फ्री ऐप बन गया है। न्यूज लिखते समय हमने खुद पाया कि गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर फ्री एप्स की सूची में टीक टॉक टॉप पर है।

कंपनी के अनुसार उन्होंने हाल ही में अपना लेटेस्ट ब्रैंड कैंपेन #ReturnOfTikTok लॉन्च किया है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने यूजर्स को 1 लाख रुपए जीतने का भी मौका दे रही है। इसे भी पढ़ें: TikTok से बैन हटा: फिर से हुआ फोन में डाउनलोड के लिए उपलब्ध

ऐसे जीतें एक लाख रुपए
1 लाख रुपए जितने के लिए यूजर्स को सोशल मीडिया पर #ReturnofTikTok माइक्रोसाइट पेज शेयर करना होगा। इस माइक्रोसाइट में यूजर्स को एक लिंक मिलेगा जिसके जरिए वह आईओएस और एंडरॉयड प्लेटफॉर्म पर एप को डाउनलोड कर सकेंगे।

कंपनी के अनुसार 1 से 16 मई तक चलने वाली इस ऐक्टिविटी में हर रोज 3 लकी विनर्स को 1 लाख रुपS कैश जीतने का मौका मिलेगा। अगर आप भी Tik Tok पर एक लाख रुपए जीतना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ यही करना होगा। इसे भी पढ़ें: टिक टॉक वीडियो बनाते वक्त चली गोली, युवक की मौत

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में TikTok के लिए इंडिया बहुत बड़ा बाजार बनकर उभरा है। आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में TikTok बैन होने से इस चीनी कंपनी को हर एक दिन में $500,000 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा रहा था।

वहीं साथ इस एप को बनाने वाली कंपनी शंघाई बाइटडांस टेक्नोलॉजी ने यह बयान तक दे दिया था कि इंडिया में TikTok बैन होने से 250 से ज्यादा नौकरियां खत्म होने वाली है। कंपनी ने मुताबिक भारत में TikTok के 300 मिलियन से ज्यादा यूजर हैं।

पिछले दिनों TikTok पर बैन की मांग करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट को ऑर्डर देकर इस एप पर फाइनल वर्डिक्ट देने को कहा था। इस ऑर्डर में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि मद्रास हाईकोर्ट यह तय करने में फेल होता है कि TikTok पर बैन संवेधानिक रुप से क्यो जायज़ है तो इस एप पर से बैन हटा लिया जाएगा।

बता दें कि इस साल की पहली तिमाही में TikTok दुनिया भर में तीसरा सबसे ज्यादा इंस्टॉल किया जाने वाला ऐप बना था। TikTok ने मार्च तिमाही में पूरी दुनिया में 18.8 करोड़ नए यूजर जोड़े थे, जिसमें भारत की हिस्सेदारी 8.86 करोड़ यूजर्स की थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here