मूवी और गेमिंग के लिए बेस्ट 50-इंच 4K Smart TV, Dolby Vision वाले इन मॉडल्स पर देखें ऑफर

अगर आप अपने घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 50-इंच स्क्रीन साइज एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह साइज मीडियम से बड़े कमरों के लिए उपयुक्त होता है और मूवी, स्पोर्ट्स और OTT कंटेंट देखने का इमर्सिव एक्सपीरियंस देता है। आज के समय में ज्यादातर 50-इंच स्मार्ट टीवी 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और Dolby Audio जैसे फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे पिक्चर और साउंड क्वालिटी काफी बेहतर हो जाती है। इसके साथ ही Google TV, Android TV या अन्य स्मार्ट प्लेटफॉर्म की मदद से Netflix, Prime Video, YouTube जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। अगर आप बेहतर पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी के साथ एक अच्छा 50-इंच टीवी ढूंढ रहे हैं, तो मिड-रेंज में Haier, LG, Xiaomi, Samsung, Sony आदि के ये मॉडल आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
Haier 126 cm (50) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV (50P7GT-P)
Haier का यह 50-इंच P7GT Series 4K Smart TV शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। Amazon पर यह टीवी इस समय डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस टीवी की एमआरपी 67,490 रुपये है, लेकिन इस समय 44 प्रतिशत छूट के साथ 37,899 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, आपको कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल रहा है। जिससे बड़ी स्क्रीन स्मार्ट टीवी खरीदने वालों के लिए यह एक किफायती विकल्प बन जाता है।
इसमें Google TV प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिससे यूजर्स को Netflix, Prime Video, YouTube और अन्य ऐप्स तक आसानी से पहुंच मिलती है। यह टीवी 4K Ultra HD (3840 × 2160) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके साथ आपको इसमें D-LED पैनल और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे वीडियो प्लेबैक स्मूद रहता है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth जैसे ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे आप इसे अन्य डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
XIAOMI 125 cm (50 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Google TV with Dolby Vision(L50MB-AIN)
Xiaomi का यह 50-इंच X Series Smart TV भी बड़े स्क्रीन टीवी सेगमेंट में एक लोकप्रिय विकल्प है। फ्लिपकार्ट पर यह टीवी भी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की एमआरपी 44,999 रुपये है, लेकिन यह अभी 26,499 रुपये में मिल रहा है। इससे साथ आपको बैंक ऑफर्स भी मिल रहा है। इससे आप इसे और कम दाम पर खरीद सकते हैं। इसका डिजाइन स्लिम और मॉडर्न है, जो किसी भी लिविंग रूम में आसानी से फिट हो जाता है।
यह टीवी 4K रिजॉल्यूशन और LED डिस्प्ले के साथ आता है, जो बेहतर कलर और कॉन्ट्रास्ट देता है। इसमें Google TV प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिससे Google Assistant के जरिए वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, USB, Ethernet और HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट, 2जीबी रैम और 8जीबी स्टोरेज की सुविधा भी दी गई है। इसके साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी है।
Samsung 50-inch Crystal 4K Ultra HD Smart LED TV (UA50U8600FULXL)
Samsung का यह 50 इंच Crystal 4K Smart TV इस समय Amazon पर करीब 27 प्रतिशत की छूट के साथ 45,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी एमआरपी 63,400 रुपये है। इसके साथ आपको नो-कॉस्ट EMI और बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी।
फीचर्स की बात करें तो यह टीवी 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन और Crystal Processor 4K के साथ आता है, जो सामान्य SDR कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में अपस्केल करने में मदद करता है। इसमें HDR10+, PurColor और Mega Contrast जैसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जो पिक्चर में बेहतर कलर और बैलेंस ब्राइटनेस प्रदान करती हैं। वहीं Motion Xcelerator फीचर तेज मूवमेंट वाले सीन को ज्यादा स्मूद बनाता है। साउंड के लिए इसमें 20W स्पीकर आउटपुट के साथ Object Tracking Sound और Q-Symphony सपोर्ट दिया गया है, जिससे ऑडियो ज्यादा इमर्सिव लगता है। यह टीवी Samsung के Tizen स्मार्ट प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें Alexa, Bixby, AirPlay, SmartThings Hub और SolarCell Voice Remote जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
LG 50-inch 4K Ultra HD Smart LED TV (50UR7500PSC)
LG का यह 50-इंच Ultra HD Smart TV बेहतर पिक्चर क्वालिटी और AI-आधारित स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। यह टीवी 4K रिजॉल्यूशन के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है और AI-ड्रिवन पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन तकनीक कंटेंट के हिसाब से इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाती है। इसमें AI ThinQ टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं और स्मार्ट रिकमेंडेशन भी प्राप्त कर सकते हैं।
यह टीवी LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और 4K रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जो कंटेंट को ज्यादा शार्प और डिटेल्ड बनाता है। 60Hz रिफ्रेश रेट स्मूद वीडियो प्लेबैक देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth, Wi-Fi, USB और HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे आप गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स और अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
इस स्मार्ट टीवी की कीमत और ऑफर्स की बात करें, तो अमेजन पर इसकी एमआरपी 69,990 रुपये है, लेकिन अभी 45 प्रतिशत छूट के साथ 38,490 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ आपको नो-कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक का ऑफर भी मिल रहा है।
Sony 50-inch BRAVIA 2M2 Series 4K Smart LED Google TV (K-50S22BM2)
Sony BRAVIA 2M2 Series का 50 इंच 4K Smart TV Amazon पर करीब 35 प्रतिशत की छूट के साथ 51,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी एमआरपी 79,900 रुपये है।
यह सोनी टीवी 4K Processor X1 के साथ आता है, जो पिक्चर को ज्यादा क्लियर और नेचुरल बनाता है। वहीं HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से ब्राइट और डार्क सीन में बेहतर डिटेल देखने को मिलती है। वहीं MotionFlow XR 100 टेक्नोलॉजी स्पोर्ट्स और एक्शन सीन को स्मूद बनाती है। जबकि ऑडियो के लिए इसमें आपको 20W आउटपुट के साथ Dolby Atmos, Dolby Audio, DTS:X और DTS Digital Surround सपोर्ट मिलता है, जिससे डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड ज्यादा क्लियर रहता है। Google TV प्लेटफॉर्म की वजह से Netflix, Prime Video, YouTube, JioHotstar और अन्य OTT ऐप्स आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं। Apple AirPlay 2, HomeKit और Alexa सपोर्ट इसे मल्टी-डिवाइस यूज के लिए और बेहतर बनाते हैं।
Toshiba 50-inch C350NP Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV (50C350NP)
Toshiba का यह 50-इंच C350NP Series Smart TV भी 4K रिजॉल्यूशन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिससे Netflix, Prime Video, YouTube और अन्य OTT ऐप्स को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ आने वाला वॉयस रिमोट यूजर्स को हैंड्स-फ्री कंट्रोल की सुविधा देता है, जिससे कंटेंट सर्च करना और सेटिंग्स बदलना आसान हो जाता है।
यह टीवी LED डिस्प्ले और 4K रिजॉल्यूशन के साथ बेहतर पिक्चर क्लैरिटी देता है। वहीं 60Hz रिफ्रेश रेट स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, USB, Ethernet और HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे यह कई डिवाइस के साथ आसानी से काम करता है।
इस स्मार्ट टीवी की एमआरपी अमेजन पर 48,999 रुपये है, मगर इस समय 45 फीसदी छूट के साथ 26,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ बैंक ऑफर और कैशबैक का लाभ भी उठा सकते हैं।
50-इंच स्मार्ट टीवी खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन: 50-इंच स्क्रीन के लिए 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन बेहतर विकल्प है, क्योंकि इससे पिक्चर ज्यादा शार्प और क्लियर दिखाई देती है। FHD इस साइज में उतना अच्छा अनुभव नहीं दे पाता है।
- HDR सपोर्ट: बेहतर ब्राइटनेस और कलर के लिए HDR10, Dolby Vision या HLG सपोर्ट वाले टीवी को चुनना चाहिए। इससे HDR कंटेंट देखते समय कॉन्ट्रास्ट और कलर क्वालिटी बेहतर मिलती है।
- रिफ्रेश रेट: सामान्य उपयोग के लिए 60Hz रिफ्रेश रेट काफी होता है, लेकिन अगर आप गेमिंग या स्पोर्ट्स ज्यादा देखते हैं तो 120Hz रिफ्रेश रेट वाला टीवी बेहतर स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है।
- स्मार्ट टीवी फीचर्स: टीवी में Wi-Fi, OTT ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, JioHotstar और वॉयस असिस्टेंट जैसे Google Assistant या Alexa का सपोर्ट होना चाहिए, ताकि कंटेंट एक्सेस करना आसान हो।
- ऑडियो क्वालिटी: Dolby Audio, DTS:X या कम से कम 20W स्पीकर्स वाले टीवी बेहतर साउंड अनुभव देते हैं। अगर आप ज्यादा इमर्सिव साउंड चाहते हैं, तो साउंडबार का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- कनेक्टिविटी ऑप्शंस: टीवी में HDMI, USB, Bluetooth और Wi-Fi जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन होना जरूरी है। गेमिंग के लिए HDMI 2.1 सपोर्ट होना एक अतिरिक्त फायदा हो सकता है।
सवाल-जवाब (FAQs)
क्या 50-इंच टीवी मीडियम साइज के लिविंग रूम के लिए सही है?
हां, 50-इंच का टीवी मीडियम साइज के लिविंग रूम के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। यह स्क्रीन साइज इतना बड़ा होता है कि मूवी, स्पोर्ट्स और OTT कंटेंट देखते समय इमर्सिव अनुभव देता है, लेकिन कमरे में ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए टीवी को सोफे या बैठने की जगह से लगभग 7 से 10 फीट की दूरी पर लगाना सही माना जाता है। इससे पिक्चर साफ दिखाई देती है और आंखों पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।
क्या 50-इंच टीवी गेमिंग के लिए अच्छा होता है?
हां, कई 50-इंच स्मार्ट टीवी गेमिंग के लिए भी अच्छे होते हैं। खासकर वे मॉडल जिनमें कम इनपुट लैग, कम से कम 60Hz रिफ्रेश रेट और HDMI 2.1 सपोर्ट मिलता है। HDR और Dolby Vision जैसे फीचर्स गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स को ज्यादा डिटेल्ड और कलरफुल बनाते हैं। इसके अलावा, कुछ टीवी में गेम मोड या लो-लेटेंसी मोड भी मिलता है, जिससे गेमिंग अनुभव और स्मूद हो जाता है।
50-इंच टीवी के लिए कौन-सा रिजॉल्यूशन बेहतर है?
50-इंच टीवी के लिए 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन सबसे बेहतर माना जाता है। 4K रिजॉल्यूशन में ज्यादा पिक्सल होते हैं, जिससे पिक्चर ज्यादा शार्प और डिटेल्ड दिखाई देती है। आजकल ज्यादातर OTT प्लेटफॉर्म और गेमिंग कंटेंट भी 4K में उपलब्ध हैं, इसलिए 4K टीवी लेना ज्यादा भविष्य-सुरक्षित विकल्प माना जाता है। हालांकि बजट कम होने पर FHD टीवी भी लिया जा सकता है, लेकिन 50-इंच स्क्रीन के लिए 4K ज्यादा बेहतर अनुभव देता है।