
डिजीटल इंडिया को बढ़ावा देते के लिए भारत सरकार लगातार प्रयारत है। इसी कड़ी में अब उत्तरप्रदेश राज्य सरकार ने छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट डिवाईस मुफ्त बांटने की योजना बनाई है। स्टूडेंट्स को Free Smartphone Tablet वितरित करने के लिए DG Shakti Portal का गठन किया गया है जिसका उद्घाटन अगले सप्ताई उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। इस मुहिम के तहत यूपी छात्र छात्राओं को बिना किसी शुल्क के फ्री में ये डिवाईस बांटे जाएंगे।
27 लाख स्टूडेंट्स किया गया अपलोड
DG Shakti Portal बेशक अगले हफ्ते लॉन्च होगा लेकिन इससे पहले ही पोर्टल पर उत्तरप्रदेश के 27 लाख छात्रों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। राज्य के कॉलेज अपने स्टूडेंट्स का डाटा विश्वविद्यालयों के पास शामिल करा रहे हैं तथा यूनिवर्सिटी इस डाटा को पोर्टल पर अपलोड कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक यूपी के 27 लाख स्टूडेंट्स का डाटा इस पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। अब इस पोर्टल के माध्यम से ही स्मार्टफोन और टैबलेट समेत अन्य कॉन्टेंट का डिस्ट्रिब्यूशन किया जाएगा।
पहले चरण में 7.5 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा
अगले सप्ताह से ही उत्तरप्रदेश सरकार अपने छात्रों के मुफ्त स्मार्टफोन और लैपटॉप बांटना शुरू कर देगी। पहले फेज में 5 लाख स्टूडेंट्स को स्मार्टफोन दिए जाएंगे तथा 2.5 लाख छात्रों को टैबलेट डिवाईस बांटे जाएंगे। ये स्मार्टफोन और टैबलेट जहां पूरी तरह से मुफ्त रहेंगे वहीं इसके रजिस्ट्रेशन से लेकर डिलीवरी तक का पूरा प्रोसेस सरकार की ओर से निशुल्क ही रखा गया है। ये मुफ्त तोहफे सरकार की ओर से मेडिकल, टेक्निकल, नर्सिंग और स्किल डिवेलपमेंट प्रोग्राम के लिए एनरोल करने वाले स्टूडेंट्स को दिए जा रहे हैं।
मिलेंगे ये स्मार्टफोन और टैबलेट मॉडल
प्राप्त जानकारी अनुसार DG Shakti पोर्टल के जरिये जिन कंपनियों के डिवाईस बांटे जाने हैं उनमें देशी और विदेशी दोनों कंपनियां शामिल है। स्मार्टफोंस की बात पहले करें तो सरकार की ओर से Samsung और Lava Mobile के स्मार्टफोन स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे। वहीं टैबलेट डिवाईस के लिए यूपी सरकार Samsung Vision, Acer और Wishtel कंपनी की मदद ली है और इन्हीं के टैबलेट मॉडल छात्रों को बांटे जाएंगे।






















