
इनफिनिक्स को लेकर बीते दिनों ही खबरें सामने आई थी कि कंपनी नए 5जी फोन पर काम कर रही है जिसे Infinix Hot 70 Pro 5G नाम के साथ लाया जाएगा। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस मोबाइल की जानकारी गुप्त ही रखी गई है लेकिन यह स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है। इस अपकमिंग 5जी फोन की रैम, प्रोसेसर और जीपीयू की डिटेल्स लिस्टिंग में सामने आ गई है।
Infinix Hot 70 Pro 5G लिस्टिंग
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन को गूगल प्ले कंसोल पर Infinix-X6896 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां मोबाइल के मार्केट नेम का खुलासा भी हो गया है जो Infinix Hot 70 Pro 5G ही है। इस साइट पर यह अपकमिंग स्मार्टफोन 6GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और उम्मीद कर सकते हैं कि मार्केट में कंपनी 8GB RAM वाला 5G फोन भी ला सकती है।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग में बताया गया है कि यह मोबाइल MediaTek MT6858 चिपसेट से लैस होकर मार्केट में आएगा। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 2.0GHz बेस फ्रिक्वेंसी वाले Cortex-A55 क्वॉड-कोर के साथ 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Cortex-A78 कोर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में ARM Mali G610 जीपीयू दिए जाने की पुष्टि गूगल प्ले कंसोल पर हो गई है।
सीपीयू प्रोसेसिंग स्पीड और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट को देखते हुए माना जा रहा है कि Infinix Hot 70 Pro 5G फोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। गूगल प्ले कंसोल पर सामने आया है कि यह इनफिनिक्स का अपकमिंग 5जी फोन 1080 × 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली Full HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च होगा। बहरहाल स्मार्टफोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
Infinix Hot 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बीते दिनों समाने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित XOS 16 पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में 6000mAh बैटरी दी जा सकती है और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। चर्चा है कि हॉट 70 प्रो 5जी फोन Dot Matrix Display डिजाइन पर लॉन्च किया जाएगा जो रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ ही वर्टिकली प्लेस्ड होगी। यह कॉल व नोटिफिकेशन्स इत्यादि पर यह ग्लो करेगी।










