
मोटोरोला अपनी ऐज 70 सीरीज में अभी तक चार मोबाइल फोन Motorola Edge 70, Edge 70 Pro, Edge 70 Pro Plus और Edge 70 Fusion लॉन्च कर चुकी है। अब इस सीरीज का एक और नया मॉडल Motorola Edge 70 Max सामने आया है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन 91मोबाइल्स की अपकमिंग फोन से जुड़ी अहम लिस्टिंग डिटेल प्राप्त हुई है।
मोटोरोला ऐज 70 मैक्स को वायरलेस पावर कंसोर्टियम (WPC) सर्टिफिकेशन डाटाबेस में जगह मिली है जिसे 91मोबाइल्स ने सबसे पहले स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन का मार्केटिंग नेम Motorola Edge 70 Max कंफर्म हो गया है। यानी यह मोबाइल इसी नाम के साथ बिकेगा। नाम सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कंपनी बेहद जल्द ही स्मार्टफोन को मार्केट में उतार सकती है। हालांकि हो सकता है कि ऐज 70 मैक्स पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो और बाद में भारतीय बाजार में लाया जाए।
Motorola Edge 70 Max डिटेल्स
डब्ल्यूपीसी सर्टिफिकेशन्स में इस अपकमिंग 5जी फोन में 25W wireless चार्जिंग का सपोर्ट दिए जाने की बात सामने आई है। लिस्टिंग में मोबाइल की फोटो भी दिखाई गई है जिससे खुलासा हुआ है कि मोटोरोला ऐज 70 मैक्स को कर्व्ड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन स्क्रीन दोनों साइड्स के बैक पैनल पर ही ओर मुड़ी हुई है और स्क्रीन के उपरी व नीचे हल्का बॉडी पार्ट दिया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है।
Motorola Edge 70 Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। यह कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल पर उपरी दाई और स्क्वायर शेप में दिया गया है। इसमें तीन कैमरा लेंस के साथ एक एलइडी फ्लैश भी मौजूद है। रियर पैनल पर ठीक बीच में मोटोरोला की ब्रांडिंग दी गई है। वहीं फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन लगाया गया है। फोटो में फोन को डार्क कलर में दिखाया गया है जो ब्लैक शेड में है।
Motorola Edge 70 Max स्पेसिफिकेशन्स
जैसा कि हमने पहले ही बताया मोटोरोला ऐज 70 मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है लेकिन, लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद है कि यह 5जी फोन 12GB RAM पर लॉन्च होगा।
फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग मोटोरोला 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 7,000एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है। लीक की मानें तो ये वाला मोटोरोला का फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लॉन्च होगा जो इसे ड्रॉप बनाएगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी और इंतजार करना होगा।












