
Google के अपकमिंग फ़्लैगशिप Google Pixel 6 सीरीज़ के रेंडर लीक होने के बाद गूगल के नेक्स्ट जेनेरेशन फोन के लिए दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। गूगल के इन स्मार्टफोन्स को लेकर जानकारी सामने आने लगी है। Google के अपकमिंग स्मार्टफोन्स को लेकर अब और भी जानकारी सामने आने लगी है। इसके साथ ही पिक्सल के दूसरे डिवाइसेस को लेकर भी जानकारी सामने आने लगी है। Andoird Police के Max Weinbach ने Mobile Tech पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में ये जानकारी रिलीव की है। इस दौरान उन्होंने गूगल के अपकमिंग Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 5A, स्मार्टफोन के साथ साथ Pixel Watch से जुड़ी जानकारी शेयर की हैं।
Pixel 6 and Pixel 6 Pro
सोर्स की माने तो, Pixel 6 स्मार्टफोन में FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके साथ ही Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में कंपनी शार्पर QHD+ डिस्प्ले ऑफर कर सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही गूगल के इस स्मार्टफोन सीरीज का Pro मॉडल हाई-एंड कैमरा स्पेक्स और 5000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इसके साथ ही Google Pixel 6 सीरीज के फोन mmWave सपोर्ट के साथ ग्रीन और सिल्वरप्सल ब्लैक के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi का बड़ा प्लान तैयार, सबसे स्लिम 5G फोन Mi 11 Lite जल्द इंडिया में होगा लॉन्च!
इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस फ़ोन में कस्टम Whitechapel चिपसेट होगा। ये 5nm चिपसेट सैमसंग ने मैन्यूफैक्चर किए हैं। इस चिपसेट की परफॉर्मेंस की बात करें तो ये Qualcomm के Snapdragon 870 और Snapdragon 888 चिपसेट के बीच में रहते हैं। इसके साथ ही इन चिपसेट में NPUs (Neural Processing Units) और कस्टम ISP (Image Signal Processor) दिए रहते हैं। ये चिपसेट Google की मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेंगे। गूगल के नए Pixel फोन इस साल अक्टूबर में लॉन्च हो सकते हैं। लेकिन चिपसेट की कमी के चलते गूगल के स्मार्टफ़ोन नवंबर तक लॉन्च किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने दोहराया इतिहास, कम कीमत वाला सस्ता Redmi Note 8 फोन दो साल बाद फिर से हुआ लॉन्च
Pixel 5A
इस पॉडकास्ट में Max Weinbach ने अपकमिंग Pixel 5A के बारे में भी कुछ जानकारी शेयर की है। गूगल पहले ही कंफर्म कर चुका है कि यह स्मार्टफोन कैंसल नहीं किया गया है। अब माना जा रहा है कि गूगल का यह स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, गूगल का यह स्मार्टफोन Pixel 4a से महंगा हो सकता है। इसके साथ ही खबर है कि इस फोन में Pixel 4a 5G वाला ही चिपसेट दिया जा सकता है। गूगल के Pixel 3a, Pixel 4a, और Pixel 4a 5G स्मार्टफोन की तरह इस फोन में भी वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलेगी।
Pixel Watch
इस पॉडकास्ट में Pixel Watch को लेकर भी जानकारी शेयर की गई है। यह डिवाइस गूगल के Pixel ब्रांड का पहली स्मार्टफोन होगी, जो नए वेयर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश की जाएगी। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को गूगल के वेयर ओएस और सैमसंग के Tizen OS के साथ मिलकर तैयार किया गया है। Max Weinbach का कहना है कि गूगल की यह स्मार्टवॉच कस्टम 5nm चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।




















