
Upcoming Movies and Web Series in This Week: अगर आपने भी पिछले कुछ महीनों में रिलीज हुई फिल्मों को सिनेमा हॉल में जाकर नहीं देखा है तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, इस महीने ओटीटी पर कई नई फिल्मों की एंट्री होने वाली है, जिसमें Amitabh Bachchan की Jhund और The Kashmir Files जैसे फिल्में शामिल हैं। यह फिल्में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी5 और एमएक्स प्लेयर जैसे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएंगी। साथ ही इन फिल्मों के अलावा कई नई सीरीज व टीवी शो भी स्ट्रीम किए जाने वाले हैं। तो आइए आने वाले दिनों में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट की जानकारी आपको देते हैं।
Jhund

अमिताभ बच्चन की झुंड मार्च में सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। लेकिन, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 मई को जी5 पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की बात करें तो अमिताभ बच्चन इसमें फुटबॉल कोच का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। विजय बरसे के रोल में अमिताभ हैं। अगर आप BIG B के बड़े फैन हैं तो ऐसे में इसे एक बार देखना तो बनता है।
Thar
बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार में से एक अनिल कपूर इस बार अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। दरअसल, अनिल कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘थार’ 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म सीधा ओटीटी पर आ रही है। फिल्म में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर के अलावा फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म जबरदस्त होने वाली है क्योंकि फिल्म में अनिल कपूर पुलिस वाले बने हैं तो वहीं हर्षवर्धन स्मगलर की भूमिका निभा रहे हैं।
Home Shanti
अगर आपको Gullak Season 3 में मिश्रा परिवार की कहानी पसंद आई तो तैयार हो जाएगी एक ऐसी ही कहानी फिर आपको दिल जीतने आ रही है। 6 मई को डिज्नी हॉटस्टार पर ‘होम शांति’ नाम की सीरीज आ रही है। इसमें दिखाया गया है कि एक मिडिल क्लास परिवार के लिए अपना घर कितना मायने रखता है और वह इसे बनाने के लिए क्या-क्या करता है। इस सीरीज में सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।
The Kashmir Files
आखिरकार फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बड़े पर्दा पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 13 मई को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। विवेक अग्निहोत्री द्वारा बनाई गई इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। दरअसल, वर्ष 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द और पीड़ा पर आधारित इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दिखाया गया है। वहीं, इस छोटे बजट की इस फिल्म को सीमित सिनेमाघर ही मिले हैं। फिल्म लगभग 700 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
Baked Season 3
अगर आपको कॉमेडी वेब सीरीज पसंद है तो बेक्ड सीजन 3 जरूर देखना चाहिए। इसमें तीन दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है जो कि कॉलेज और फ्लैट की लाइफ जी रहे हैं। फिल्म आज यानी 2 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम की जा रही है। आपको याद दिला दें कि इस सीरीज का पहला भाग 20 मई, 2015 को रिलीज किया गया था, जिसे काफी पसंद भी किया गया था।
























