
इंडिया में ज्यादातर लोग दिवाली के मौके पर नया सामान खरीदते हैं। मोबाइल मार्केट के लिए भी ऐसा ही है, ऑफर्स व डील्स के चलते हजारों लोग नए स्मार्टफोन परचेज करते हैं। लेकिन इस बार दिवाली के बाद भी भारतीय बाजार चमकने वाला है। कई दिग्गज कंपनियां नवंबर में नए फोन लेकर आ रही है जिनमें अधिकतर हाई एंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस फ्लैगशिप फोन शामिल रहेंगे। इन नवंबर में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस (Upcoming Phone in November) की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
अपकमिंग फोन इन नवंबर
Redmi 14C 5G
रेडमी 14सी 5जी फोन नवंबर में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। चर्चा है कि यह मोबाइल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसमें 8जीबी रैम मिलेगी। लीक्स के अनुसार Redmi 14C 5G फोन में 6.88-इंच एचडी+ 120हर्ट्ज डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,060एमएएच बैटरी दी जा सकती है।
POCO C75 5G
रेडमी आएगा तो पोको कहां पीछे रहेगा। ये दोनों ऐसे ब्रांड हैं जो मामूली से बदलाव करके तकरीबन एक जैसे फोन ले आते हैं। पोको सी75 5जी फोन की बात करें तो यह Mediatek Helio G85 चिपसेट के साथ नवंबर में लॉन्च हो सकता है। इस फोन में भी 8GB RAM मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ आ सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 5,100एमएएच बैटरी मिल सकती है।
Realme GT 7 Pro
रियलमी जीटी 7 प्रो इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला फोन होगा। इस मोबाइल के आने से मार्केट में परफॉर्मेंस का कंपटीशन देखने को मिलेगा जो फ्लैगशिप Android Phones को नए मुकाम पर ले जाएगा। Realme GT 7 Pro में 16जीबी रैम की ताकत दी जाएगी। इसमें 6500mAh बैटरी, 120W चार्जिंग, 8T LTPO OLED स्क्रीन और AI पावर मौजूद रहेगी।
iQOO 13
आइकू 13 भी स्नैपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट पर लॉन्च होगा जो नवंबर महीने में इंडिया में एंट्री लेगा। सामने आई रिपोर्ट्स व लीक्स के अनुसार इस फोन में 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए 120वॉट चार्जिंग व 6,150एमएएच बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। iQOO 13 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस कैमरा सेटअप दिया जा सकता है तथा मोबाइल में ओएलईडी पैनल पर स्क्रीन मिल सकती है।
OPPO Find X8
ओपो फाइंड एक्स8 चीन में लॉन्च हो गया है और अब भारतीय बाजार का रूख कर रहा है। अगले महीने नवंबर में इसे इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 16GB RAM के साथ MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए 32MP Sony MX615 सेल्फी कैमरा तथा 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। यह मोबाइल 6.59-इंच की 120Hz OLED स्क्रीन सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए 80W वायर्ड और 50W वायरलेस तकनीक से लैस 5,630mAh बैटरी दी गई है।
OPPO Find X8 Pro
फाइंड एक्स8 सीरीज के तहत कंपनी ‘प्रो’ मॉडल को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। यह मोबाइल सीरीज के वनिला मॉडल की ही तरह डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट पर चलता है जिसके साथ 16जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 50 मेगाक्सिल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। OPPO Find X8 Pro 6.78-इंच की BOE माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,910एमएएच बैटरी दी गई है जो 80वॉट वायर्ड, 50वॉट वायरलेस तथा 10वॉट रिवर्स वायरलेस तकनीक सपोर्ट करती है।
Vivo X200
वीवो एक्स200 सीरीज़ नवंबर महीने के अंत या फिर दिसंबर के शुरुआती दिनों में इंडिया में लॉन्च हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50एमपी + 50एमपी + 50एमपी रियर कैमरा तथा 32एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह वीवो स्मार्टफोन 6.67 इंच की 8टी एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,800एमएएच बैटरी दी गई है।
Vivo X200 Pro
वीवो एक्स200 प्रो का कैमरा अभी से ही टेक मार्केट की सुर्खियां बटोर चुका है जो अगले महीने नवंबर में इंडियन यूजर्स को भी प्राप्त हो जाएगा। इस मोबाइल में 200MP Samsung HP9 Zeiss + 50MP Sony LYT-818 + 50MP Ultra-wide रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन पर 32MP Front camera मिलता है। इस फोन में 6.78 इंच 8T LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400 आक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है तथा पावर बैकअप के लिए 90W वायर्ड + 30W वायरलेस चार्जिंग से लैस 6,000mAh Battery दी गई है।
नोट : उपरोक्त मोबाइल फोंस में से कुछ के इंडिया लॉन्च की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है तो कुछ की डिटेल्स आना बाकी है। अभी इनमें से किसी भी स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख सेट नहीं हुई है और इसीलिए हमने लॉन्च डेट को मेंशन नहीं किया है। इन फोंस से जुड़ी खबर हो या फिर किसी नए मोबाइल की जानकारी, सभी को लेख में अपडेट कर दिया जाएगा। अगर आप भी किसी खास स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो कमेंट करके जरूर बताएं।
















