
साल का तीसरा महीना भी खत्म हो रहा है। अप्रैल में कई नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं और आखिरी हफ्ते में भी नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। इस वीक नया फोन लॉन्च तो इंडिया में नहीं है लेकिन ग्लोबल टेक मंच पर कुछ बड़े स्मार्टफोन एंट्री लेने वाले हैं। 27 अप्रैल से 3 मई के बीच लॉन्च होने वाले नए फोन और सेल के लिए उपलब्ध होने वाले मोबाइल्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo Y600 Pro
लॉन्च डेट – 27 अप्रैल (चाइना)
वीवो वाई600 प्रो 5जी फोन 27 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा। यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जिसमें 10200mAh battery दी गई है। चार्जिंग के लिए 90वॉट का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह वीवो 5जी फोन 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus Ace 6 Ultra
लॉन्च डेट – 28 अप्रैल (चाइना)
वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा एक गेमिंग फोन है जो डेडिकेटेड gaming controller के साथ आएगा। इसे 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। इस वनप्ल्स फोन में 8600mAh battery और 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस वनप्लस 5जी फोन में Plus key भी मौजूद मिलेगी।
Motorola Edge 70 Pro
सेल डेट – 29 अप्रैल
इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर वाला फोन मोटोरोला ऐज 70 प्रो है। 8GB RAM के साथ इसे 38,999 रुपये में और 12GB RAM के साथ 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जो इस हफ्ते 29 अप्रैल से बिकेगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी के साथ 90W चार्जिंग मिलती है। फुल डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Lava Bold N1 5G
सेल डेट – 1 मई
सितंबर में लॉन्च हुए लावा बोल्ड एन1 का नया 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट आ रहा है जिसका प्राइस 12,999 रुपये है। यह मोबाइल 1 मई से बिकेगा जो Unisoc T765 प्रोसेसर पर काम करता है। एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ फोन में 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत पाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000एमएएच बैटरी दी गई है। Lava Bold N1 5G फोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।






















