Redmi 17 4G की डिटेल्स आई सामने, लो बजट सेग्मेंट में जल्द लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/redmi-note-15-5g-special-edition-india-launch-2-april-confirmed.jpg

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी से जुड़ी खबर कुछ दिनों पहले ही सामने आई थी कि कंपनी बेहद जल्द Redmi 17 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर सकती है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस अपकमिंग मोबाइल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, ताजा लीक में इस मोबाइल की लिस्टिंग सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार यह अपकमिंग रेडमी फोन IMDA सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है।

Redmi 17 डिटेल्स

Redmi 17 को लेकर खबर सामने आ रही है कि इस मोबाइल ने IMDA सर्टिफिकेशन पास कर लिया है। आईएमडीए सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट है और इस लिस्टिंग की जानकारी एक्सपर्टपिक वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी 17 एक 4जी स्मार्टफोन होगा जिसे 2606FRN72Y मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे लो बजट सेगमेंट में ही उतारेगी।

रेडमी 17 4जी स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.9गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस सस्ते मोबाइल को 4GB RAM के साथ मार्केट में उतारेगी। हालांकि अभी अन्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Redmi 17 5G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 17 4जी में जहां स्नैपड्रैगन 6एस 4जी जेन2 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। वहीं इस मोबाइल के 5जी मॉडल को Qualcomm के ही Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। गौरतलब है कि यह स्नेपड्रैगन प्रोसेसर कुछ समय पहले ही अनाउंस हुआ है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर करता है। भारत में अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इस स्नेपड्रैगन प्रोसेसर पर लॉन्च नहीं हुआ है।

Redmi 15A

Redmi 17 5G फोन की ही बात करें तो यह एंड्रॉयड 16 पर पेश किया जा सकता है जिसमें लेटेस्ट HyperOS वर्जन देखने को मिल सकता है। बाजार में इसे 6GB और 8GB RAM पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार रेडमी 17 5जी फोन में 7000mAh से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है वहीं साथ ही इसमें 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी 17 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। बहरहाल रेडमी 17 सीरीज की डिटेल्स कब तक सामने आएगी, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।