Samsung Galaxy M17e 5G इंडिया में 17 मार्च को होगा लॉन्च, सस्ते फोन में मिलेगी 6000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Join Us icon

सैमसंग अपने फैंस के लिए कुछ नया ट्राई करने की कोशिश कर रही है। कंपनी अपने डिवाइसेज़ के डिजाइन या स्पेसिफिकेशन्स में नहीं बल्कि नाम में बदलाव कर रही है। बीते दिनों ही Galaxy F70e इंडिया में लॉन्च हुआ था और अब एक और ‘ई’ मोनिकर वाला फोन आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि अब वह Samsung Galaxy M17e 5G फोन लेकर आ रही है। यह नया सैमसंग स्मार्टफोन 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy M17e इंडिया में 17 मार्च को लॉन्च होगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सैमसंग डॉट इन के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। यहां फोन की फोटो के साथ ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दे दी गई है। गैलेक्सी एम17ई लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसे 15 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है।

Galaxy A07

सैमसंग गैलेक्सी एम17ई इंडिया लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स को ऑफिशियल कर दिया है। फोन डिटेल्स को देखते हुए हमारा मानना है कि यह मोबाइल पिछले महीने लॉन्च हुए Samsung Galaxy A07 5G फोन का ही रि-ब्रांडिड वर्जन बनाकर लाया जा रहा है। बताते चलें कि गैलेक्सी ए07 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई थी। ऐसे में Galaxy M17e रेट भी इतना ही हो सकता है।

सैमसंग ने बता दिया है कि गैलेक्सी एम17ई 5जी फोन को MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यही प्रोसेसर Galaxy A07 में लगा है। बता दें कि यह दो साल पुराना प्रोसेसर है अगर वाकई में सैमसंग ने इसे एम17ई में लगा दिया तो यकिनन सैमसंग फैंस को निराशा होगी। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Galaxy A07

अपकमिंग Samsung Galaxy M17e 5G फोन डुअल रियर कैमरा पर लॉन्च होगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा है जिसके साथ एफ/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए यह अपकमिंग Samsung 5G फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।

पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5जी फोन को तगड़ी 6000mAh battery से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। बताते चलें कि इसी सीरीज के Galaxy M17 5G फोन को 5000mAh बैटरी पर लाया गया था। यानी ‘ई’ मॉडल में एक्स्ट्रा पावर मिलेगी। वहीं चार्जिंग के लिए गैलेक्सी एम17ई को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

Galaxy A07

डिस्प्ले की बात करें तो Samsung Galaxy M17e 5G फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में भी वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले लगाई जा सकती है जो मौजूदा ट्रेंड में थोड़ी ‘ओल्ड फैशन’ लगती है। वहीं ​स्क्रीन को एलसीडी पैनल पर बनाया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है। सैमसंग गैलेक्सी एम17ई प्राइस के लिए 17 मार्च को होने वाले फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा। इसकी जानकारी यहां 91मोबाइल्स पर अपडेट कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here