कैसा है Samsung Galaxy A37 5G फोन? लॉन्च से पहले ही यहां देखें फोन की वीडियो

Join Us icon

Samsung Galaxy A37 5G फोन से जुड़े लीक कई महीनों से सामने आ रहे हैं। पिछली दिवाली के वक्त से ही यह मोबाइल टेक जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। अलग-अलग वक्त पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर दिखती रही हैं। वहीं अब कंपनी की घोषणा से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन की रियल वीडियो भी सामने आ गई है। यह हैंड्स-ऑन वीडियो और फोन अनबाक्सिंग आप आगे देख सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन की यह वीडियो VerdeSelvans नाम के यूजर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की है। वीडियो में फोन की अनबॉक्सिंग की गई है जिसमें फोन कलर green शेड का नजर आ रहा है। Galaxy A37 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा जो वर्टिकल शेप में स्थित है। कैमरा मॉड्यूल के बाहर एलइडी लाइट फिट की गई है। देखने में बैक पैनल शाइनी और ग्लॉसी नजर आ रहा है। पैनल पर नीचे की ओर से Samsung की ब्रांडिंग लगी है।

Samsung Galaxy A37 5G फोन फ्लैट स्क्रीन वाला है जिसमें उपरी ओर बीच में पंच-होल दी गई है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के राईड फ्रेम पर दिए गए हैं। फोन बॉक्स से पता चला है कि गैलेक्सी ए36 5जी का डायमेंशन 162.9×78.2×7.4mm है और वजन 196 ग्राम है। बहरहाल इस वीडियो के सामने आने से यह तो कंफर्म हो गया है कि मोबाइल बनकर तैयार हो चुका है और अब जल्द ही कंपनी से बाजार में उतार सकती है।

कुछ दिनों पहले सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन का ग्लोबल प्राइस भी इंटरनेट पर लीक हो गया था। फोन की यूरोपियन कीमत सामने आई थी जो €439 यानी 45,999 रुपये के करीब थी। यह मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage का रेट बताया गया था। वहीं 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की ग्लोबल कीमत €539 बताई गई थी जो इंडियन करंसी अनुसार 57 हजार रुपये के करीब है। हालांकि भारत में फोन प्राइस कुछ कम होगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A37 5G फोन को Samsung Exynos 1480 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच पर इस मोबाइल को SM-A376B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया जा चुका है जिसने 1158 सिंगल-कोर और 3401 मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर अचीव किया था। सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगा था। इसकी तुलना में गैलेक्सी ए37 फास्ट रहेगा।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिल सकता है। वहीं लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर आएगा जिसके साथ One UI 8.5 मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here