Samsung Galaxy S27 प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, जानें कैसा हो सकता है यह प्रीमियम अपकमिंग फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/Samsung-Galaxy-S27.jpg

सैमसंग की ‘एस सीरीज’ हमेशा ही अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए फेमस रही है। मौजूदा गैलेक्सी एस26 की सफलता के बाद अब कंपनी Samsung Galaxy S27 की तैयारियों में जुटी हुई है। अगली तिमाही में इसे बाजार में उतारा जा सकता है। ब्रांड की ओर से हालांकि गैलेक्सी एस27 को अभी पर्दे में ही रखा गया है लेकिन तमाम लीक्स और ​मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हमने अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन Galaxy S27 का ओवरव्यू तैयार किया है जिसे पढ़कर आप मोबाइल के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस का अनुमान लगा पाएंगे।

Samsung Galaxy S27 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एस27 5जी फोन को कॉम्पैक्ट डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस मोबाइल में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3 इंच की FHD+ स्क्रीन दी जा सकती है। यह LTPO Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले हो सकती है जिसके लिए कंपनी Samsung M14 मटेरियल का इस्तेमाल कर सकती है।

उम्मीद की जा रही है कि Samsung Galaxy S27 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा जिसके साथ 2600nits पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। वहीं फोन अन​लॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की लेयर भी दी जा सकती है। गैलेक्सी एस27 की डिस्प्ले टीयूवी सर्टिफाइड होने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S27 5G फोन में कंपनी अपना खुद के इन-हाउस मोबाइल चिपसेट Exynos 2700 का इस्तेमाल कर सकती है। यह प्रोसेसर अभी अनाउंस नहीं हुआ है और चर्चा है कि गैलेक्सी एस27 एक्सीनोस 2700 पर आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन सकता है। इसे 2nm प्रोसेस (SF2P) पर बनाया गया है जिसकी टॉप क्लॉक स्पीड 4.24GHz तक पहुंच सकती है।

Exynos 2700 डेका-कोर प्रोसेसर है जिसमें 4 एफिशियंसी कोर, 1 सेकेंडरी परफॉर्मेंस कोर, 4 हाई परफॉर्मेंस कोर और 1 प्राइस कोर शामिल हो सकता है। इस मोबाइल सीपीयू में कंपनी Arm C2-Ultra का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Xclipse 970 GPU लगाया जा सकता है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ और लैगफ्री बनाने के लिए गैलेक्सी एस27 5जी फोन को LPDDR6 RAM से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जो ऐप-लोडिंग स्पीड को कई गुना बढ़ा सकती है।

हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी फोन में एडवांस कूलिंग डिजाइन और थर्मल मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। चर्चा है कि इसमें कॉपर-बेस्ड हीट पाथ ब्लॉक पैकेजिंग दी जाएगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग फ्लैगशिप फोन Galaxy S27 में एडवांस रे-ट्रेसिंग हैं​डलिंग मिलेगी। इस मोबाइल को एंड्रॉयड 17 आधारित One UI 9 पर लॉन्च किया जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस27 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। हो सकता है कि इस बार भी कैमरा मॉड्यूल डिजाइन मौजूदा स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 की ही तरह वर्टिकल रखा जाए। लीक्स की मानें तो अपने नए फोन में सैमसंग कंपनी Sony कैमरा सेंसर का इस्तेमाल करेगी। इस मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा। यह 1-इंच साइज वाला Sony LYT900 सेंसर हो सकता है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस होगा।

Samsung Galaxy S27 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल Telephoto लेंस शामिल किया जा सकता है। अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस में जहां 120 डिग्री तक का फिल्ड ऑफ व्यू मिल सकता है वहीं टेलीफोटो लेंस में 3x ऑप्टिकल जूम दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि फोन प्रोसेसर के NPU AI चिप के साथ फोटोग्राफी रिजल्ट काफी शानदार मिलेगा।

सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस27 5जी फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। यह Dual Pixel सेंसर हो सकता है जो हाई क्वालिटी सेल्फी खींचेगा। वहीं मोबाइल के फ्रंट कैमरा को कंपनी PDAF यानी डुअल पिक्सल ऑटो फोकस तकनीक के साथ पेश कर सकती है। इस सैमसंग 5जी फोन के कैमरा में यूजर्स को ढ़ेरों Galaxy AI Features का साथ भी मिलेगा।

बैटरी

बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड से सैमसंग इस बार भी कुछ दूरी बना सकती है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy S27 5G फोन में 4400mAh तक की बैटरी लगाई जा सकती है। यह वाकई में दिलचस्प होगा कि कंपनी 5000एमएएच को भी इस बार टच नहीं कर रही है। Galaxy S26 को भी 4300mAh बैटरी पर लाया गया था। हालांकि सैमसंग का ऑप्टिमाइज़ेशन ब्रांड के सभी स्मार्टफोंस को लंबा बैकअप देने का भरोसा बनाए रखता है और यही हमें गैलेक्सी एस27 में भी मिल सकता है।

लीक्स व मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy S27 को कंपनी 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ मार्केट में उतार सकती है। अगर लीक सही साबित हुआ तो चार्जिंग के मामले में भी यूजर्स को बड़ी अपग्रेड नहीं मिलेगी। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Galaxy S26 को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 72 मिनट का समय लगा था। इस बार भी चार्जिंग टाइम 1 घंटे से अधिक रह सकता है। वायरलेस चार्जिंग का इस्तेमाल करने वालो के लिए कंपनी 15W का सपोर्ट दे सकती है और इसके साथ Wireless PowerShare भी मिल सकता है।

Samsung Galaxy S27 प्राइस

स्मार्टफोंस की कीमतों में भयंकर उछाल आया हुआ है। इसी सप्ताह सामने आई काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट ने यह तक कह दिया है कि साल 2016 के बाद इस वर्ष Q3, 2026 में इंडियन स्मार्टफोन शिपमेंट अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। ऐसा फोन के प्राइस बढ़ने की वजह से है। इसका असर Samsung Galaxy S27 पर भी देखने को मिलेगा। फरवरी महीने में सैमसंग गैलेक्सी एस26 87,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार गैलेक्सी एस27 का स्टार्टिंग प्राइस 1 लाख के करीब रखा जा सकता है। 12GB RAM + 256GB Storage के साथ Samsung Galaxy S27 को 99,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।