Xiaomi Redmi के आने वाले मोबाइल फोन्स (2026), फ्लैगशिप से बजट तक बड़े अपग्रेड की तैयारी

Join Us icon

साल 2026 में Xiaomi और उसकी सब-ब्रांड Redmi कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती हैं। फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज से लेकर पावरफुल Redmi K और बजट Redmi A सीरीज तक, कंपनी हर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, 200MP पेरिस्कोप कैमरा, बड़ी बैटरी, लेटेस्ट Snapdragon और Dimensity चिपसेट जैसे फीचर्स 2026 के लाइनअप में देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर जानकारी अभी आधिकारिक नहीं है और लीक्स पर आधारित है। आइए जानते हैं 2026 में Xiaomi Redmi के आने वाले मोबाइल फोन्स के बारे मेंः

शाओमी-रेडमी के आने वाले फोन (2026)

स्मार्टफोनसंभावित लॉन्च डेट
Xiaomi 18दूसरी छमाही, 2026 (चीन)
Xiaomi 18 Proदूसरी छमाही, 2026 (चीन)
Xiaomi 17T / Xiaomi 17T Proमई, 2026 (चीन)
Redmi K90 Ultraअप्रैल, 2026 (चीन)
Redmi K100 Pro Max2026 (चीन)
Redmi A7 Pro2026 (ग्लोबल)
Xiaomi 1728 फरवरी, 2026 (ग्लोबल)
Xiaomi 17 Ultra28 फरवरी, 2026 (ग्लोबल)
Xiaomi 17 Max2026 (ग्लोबल)
Xiaomi Civi 62026 (चीन)

नोट: ऊपर दी गई लॉन्च डेट और फीचर्स लीक्स एवं मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। कंपनी द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद डिटेल्स में बदलाव संभव है।

Xiaomi 18

लॉन्च डेटः दूसरी छमाही, 2026 (संभावित, चीन)

Xiaomi 18

Xiaomi ने अपनी Xiaomi 17 series को सितंबर 2025 में चीन में लॉन्च किया था और अब इसके सक्सेसर को लेकर लीक्स सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 को पहले 6.3-इंच डिस्प्ले के साथ कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप माना जा रहा था, लेकिन नई जानकारी के अनुसार इसमें 6.4-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। मौजूदा Xiaomi 17 में 6.3-इंच 1.5K OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। ऐसे में Xiaomi 18 में थोड़ा बड़ा डिस्प्ले मिलने से कंटेंट कंजम्प्शन का अनुभव और बेहतर हो सकता है, जबकि यह अब भी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप कैटेगरी में रहेगा। लीक्स के अनुसार, Xiaomi 18 सीरीज के सभी मॉडल्स में 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के 2026 की दूसरी छमाही में चीन में लॉन्च होने की संभावना है।

Xiaomi 18 Pro

लॉन्च डेटः दूसरी छमाही, 2026 (संभावित, चीन)

Xiaomi 18 Pro

Xiaomi 18 Pro इस साल चीन में लॉन्च किए जाने की संभावना है। टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी 6.3-इंच कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के लिए दो 200-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर टेस्ट कर रही है। संभावना है कि इनमें से एक 200MP सेंसर प्राइमरी वाइड कैमरा होगा, जबकि दूसरा टेलीफोटो या पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह Xiaomi को उन ब्रांड्स की सूची में शामिल कर देगा जो डुअल 200MP कैमरा सेटअप पर काम कर रहे हैं। Xiaomi 17 Pro में Leica-ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी Light Hunter 950L सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम) शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 सीरीज में कुछ फीचर्स स्टैंडर्ड हो सकते हैं, जैसे सभी मॉडल्स में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, वायरलेस चार्जिंग और हाई-लेवल वाटरप्रूफिंग।

Xiaomi 17T/ Xiaomi 17T Pro

लॉन्च डेटः मई, 2026 (संभावित, चीन)

Xiaomi की T-सीरीज आमतौर पर हर साल सितंबर में लॉन्च होती रही है। पिछले साल भी Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro को सितंबर में पेश किया गया था, लेकिन चीन से आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में कंपनी अपनी लॉन्च टाइमलाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है। रूमर के मुताबिक, Xiaomi 17T और 17T Pro को इस बार लगभग चार महीने पहले यानी मई के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह कंपनी के पारंपरिक लॉन्च शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा। लीक के अनुसार, Xiaomi 17T का मॉडल नंबर 2602DPT53G और 17T Pro का मॉडल नंबर 2602EPTC0G बताया गया है। इनका कोडनेम क्रमशः ‘Chagall’ और ‘Warhol’ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्टैंडर्ड 17T में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि 17T Pro में Dimensity 9500 चिपसेट देखने को मिल सकता है। बैटरी के मामले में दोनों फोन्स में अपग्रेड की बात कही जा रही है। एक पुराने लीक के मुताबिक 17T में 6,500mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि कैमरा अपग्रेड को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिलचस्प बात यह है कि एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Xiaomi 17T में Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया जाएगा, न कि 8500। इससे साफ है कि अलग-अलग स्रोतों के बीच स्पेसिफिकेशंस को लेकर मतभेद हैं।

Redmi K90 Ultra

लॉन्च डेटः अप्रैल, 2026 (संभावित, चीन)

Redmi ने अक्टूबर 2025 में Redmi K90 Pro Max और Redmi K90 को चीन में लॉन्च किया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Redmi K90 सीरीज में एक नया मॉडल Redmi K90 Ultra जोड़ सकती है। लीक्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल सकता है। गेमिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया जा सकता है। बैटरी को लेकर दावा है कि इसमें 8,500mAh या उससे अधिक क्षमता की बैटरी दी जा सकती है, हालांकि पहले 10,000mAh बैटरी की भी चर्चा थी। कैमरा सेक्शन में बड़े अपग्रेड की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.81-इंच से 6.89-इंच LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। तुलना के लिए Redmi K90 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 6.9-इंच OLED डिस्प्ले (120Hz), 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 12GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है।

Redmi K100 Pro Max

लॉन्च डेटः 2026 (संभावित, चीन)

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी K90 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max शामिल थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगली जनरेशन यानी Redmi K100 सीरीज पर काम कर रही है, जिसके तहत Redmi K100 और Redmi K100 Pro Max को पेश किया जा सकता है। चीनी टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार, कंपनी अपने मिड-रेंज और फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन्स में एडवांस कैमरा हार्डवेयर देने की तैयारी में है। लीक में दावा किया गया है कि अपकमिंग Redmi K100 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो इसे सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल बना सकता है। मौजूदा Redmi K90 Pro Max में 50MP Light Fusion 950 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं नए Redmi K100 Pro Max में 200MP मेन या पेरिस्कोप सेंसर के साथ 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिए जाने की चर्चा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। प्रोसेसर की बात करें, तो रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Redmi K100 को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Redmi K100 Pro Max में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देने वाले बताए जा रहे हैं।

Redmi A7 Pro

लॉन्च डेटः 2026 (संभावित, ग्लोबल)

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi जल्द ही नया बजट स्मार्टफोन Redmi A7 Pro लॉन्च कर सकती है। यह डिवाइस कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द ग्लोबल लॉन्च के संकेत मिलते हैं। माना जा रहा है कि यह भारत सहित कई बाजारों में लॉन्च हो सकता है और बाद में इसे Poco ब्रांडिंग के साथ रीब्रांड भी किया जा सकता है। मॉडल नंबर 25128RN17Y को UAE की TDRA वेबसाइट पर सर्टिफाई किया गया है। इसके अलावा, यह थाईलैंड की NBTC और इंडोनेशिया की SDPPI साइट पर भी लिस्ट हुआ है। साथ ही इसे Federal Communications Commission (FCC) से भी मंजूरी मिल चुकी है। FCC लिस्टिंग के अनुसार, Redmi A7 Pro में 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसके साथ 4GB LPDDR5x रैम और 64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। यह Android 15 पर आउट-ऑफ-द-बॉक्स चल सकता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। NBTC लिस्टिंग से यह भी संकेत मिला है कि फोन 4G LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा।

Xiaomi 17

लॉन्च डेटः 28 फरवरी, 2026 (संभावित, ग्लोबल)

चीन में सितंबर 2025 में लॉन्च होने के बाद अब Xiaomi 17 ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Xiaomi 17 सीरीज 28 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होगी। इस सीरीज में स्टैंडर्ड Xiaomi 17 के साथ Xiaomi 17 Ultra भी पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, Xiaomi 17 का बेस वैरियंट (12GB + 256GB) EUR 999 (करीब ₹1,07,000) में आ सकता है, जबकि 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत EUR 1,099 (लगभग ₹1,18,000) हो सकती है। यह फोन Black, Green, Blue और Pink कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। भारत में इसकी संभावित कीमत लगभग ₹80,000 बताई जा रही है, जो इसके पिछले मॉडल की शुरुआती कीमत ₹64,999 से ज्यादा होगी।

Xiaomi 17 Ultra

लॉन्च डेटः 28 फरवरी, 2026 (संभावित, ग्लोबल)

Xiaomi 17 Ultra को दिसंबर में चीन में पेश किया गया था और अब इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। टीजर में इसका Starry Green वैरियंट दिखाया गया है। यह डिवाइस हाल ही में Geekbench पर भी नजर आया है, जिससे इसके दमदार परफॉर्मेंस की ओर इशारा मिलता है। कीमत की बात करें, तो 16GB + 512GB वैरियंट EUR 1,499 (करीब ₹1,61,000) में आ सकता है, जबकि 16GB + 1TB मॉडल की कीमत EUR 1,699 (लगभग ₹1,83,000) हो सकती है। भारत में इसकी संभावित कीमत ₹1,25,000 बताई जा रही है, जो पिछले Ultra मॉडल (₹1,09,999) से अधिक हो सकती है। यह Black, White और Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।

Xiaomi 17 Max

लॉन्च डेटः 2026 (संभावित, ग्लोबल)

Xiaomi अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 17 series में एक नया मॉडल Xiaomi 17 Max जोड़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीरीज का पांचवां मॉडल हो सकता है, जिसमें कैमरा और बैटरी के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। लीक्स के मुताबिक, Xiaomi 17 Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 200-मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HPE (1/1.4-इंच) प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है। इसके साथ 50MP Sony सेंसर और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की संभावना है। कैमरा सिस्टम Leica के साथ को-इंजीनियर्ड हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 8,000mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की चर्चा है। फोन में 6.8-इंच डिस्प्ले और पतले, सिमेट्रिकल बेजल्स दिए जा सकते हैं।

Xiaomi Civi 6

लॉन्च डेटः 2026 (संभावित, चीन)

Xiaomi की Civi सीरीज को लेकर पहले खबरें आई थीं कि कंपनी इस लाइनअप को बंद कर सकती है, लेकिन अब नई लीक्स से संकेत मिल रहे हैं कि Xiaomi Civi 6 पर काम जारी है और यह आने वाले महीनों में चीन में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने मई 2025 में Xiaomi Civi 5 Pro को पेश किया था, जिसे स्टाइलिश डिजाइन और दमदार कैमरा फीचर्स के लिए जाना गया। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने एक ऐसे अपकमिंग स्मार्टफोन की ओर इशारा किया है जिसमें डेडिकेटेड AI शॉर्टकट बटन दिया जा सकता है। हालांकि उन्होंने फोन का नाम स्पष्ट नहीं किया, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह डिवाइस Xiaomi Civi 6 ही हो सकता है। वहीं, टिप्स्टर Smart Pikachu ने भी संकेत दिया है कि उनकी पिछली पोस्ट इसी मॉडल को लेकर थी। स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Xiaomi Civi 6 में 6.59-इंच का कर्व्ड LIPO डिस्प्ले, स्लिम बेजल्स के साथ देखने को मिल सकता है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिए जाने की चर्चा है, जो इसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस दे सकता है। कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 3x टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, X-axis लीनियर मोटर, मेटल मिड-फ्रेम, ग्लास बैक पैनल और कस्टमाइजेबल AI बटन जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

नोटः इस आर्टिकल में बताए गए स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और इस्तेमाल किए गए फोटो प्रतीकात्मक हैं। शाओमी-रेडमी द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद इनमें बदलाव संभव है। कंपनी की ओर से कन्फर्म जानकारी सामने आते ही इस आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here